जगन्नाथ रथयात्रा के लिए उदयपुर तैयार,1000 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, ड्रोन निगरानी, सादा वर्दी में पुलिस और कार्यपालक मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात
Udaipur Times News, Jaggannath Rath Yatra 2026, उदयपुर 14 जुलाई 2026 - भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा 16 जुलाई को उदयपुर शहर में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली जाएगी। रथयात्रा को लेकर जिला प्रशासन और आयोजन समिति की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यात्रा को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारीयों ने मंगलवार को रथयात्रा मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने संबंधित अधिकारियों के साथ रथयात्रा के निर्धारित मार्ग का दौरा किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने मार्ग पर बिजली के केबल, अवरोधों तथा अन्य संभावित समस्याओं का निरीक्षण कर उन्हें समय रहते दूर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आयोजन समिति के सदस्य भी मौजूद रहे। ReligiousNews
प्रशासन ने रथयात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। Police Deployment
इस मोके पर पुलिस विभाग द्वारा भी श्रद्धलुओं की सुरक्षा और इस रथ यात्रा को सफल बनाने के लिए पुलिस के माकूल इंतजाम किये हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दोहन ने बताया की इस मौके पर करीब 1200 पुलिसकर्मी इस आयोजन के दौरान पूरे मार्ग पर तैनात रहेंगे। इसमें 10 से अधिक एडिशनल एसपी रेंक के 15 से अधिक डिप्टी एसपी रेंक के अधिकारी और बड़ी संख्या में थानाधिकारी रेंक के अधिकारी शामिल होंगे। साथ ही पुलिस का अतिरिक्ति जाब्ता भी मौजूद रहेगा। DroneSurveillance
पुलिस अधीक्षक कहा की इसके मद्देनजर पुरे मार्ग को विभिन्न सेक्टर्स में बाटा गया है ,साथ ही पुलिस ड्रोन्स की मदद से भी पुरे मार्ग पर नजर रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त महिलाओं के साथ चैन स्नैचिंग की वारदातों को भी ध्यान में रखते हुए सभी संदिघ्ध लोगों के ठिकानो पर लगातार दबिश दी जा रही हैं , इसके साथ आयोजन वाले दिन भी सादा वस्त्रों में पुलिस टीम यात्रा में मौजूद रहेगी और ये सुनिश्चित करेगी की लोगों और खासकर महिलाओं के साथ कोई भी दुर्घटना ना हो।
#JagannathRathYatra #Udaipur #RathYatra2026 #UdaipurNews #ReligiousNews #Rajasthan #Police #Festival #Jagannath #ISKCON #DroneSurveillance #PublicSafety
