जगन्नाथ रथयात्रा: 16 जुलाई को उदयपुर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
दोपहर 11 बजे से कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, नो-पार्किंग और नो-व्हीकल जोन भी रहेंगे लागू।
Udaipur TImes News, Traffic Diversion News News, Jaggannath Rath Yatra 2026,उदयपुर 15 जुलाई 2026 -उदयपुर में भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर 16 जुलाई को शहर में व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा ने बताया कि रथ यात्रा दोपहर 3 बजे जगदीश मंदिर से शुरू होकर घंटाघर, बड़ा बाजार, मोचीवाड़ा, भट्टियानी चौहट्टा, संतोषी माता मंदिर, तीज का चौक, धानमंडी, मार्शल चौराहा, अस्थल मंदिर, आरएमवी रोड, कैलाश कॉलोनी, कालाजी-गोराजी, रंग निवास होते हुए देर रात पुनः जगदीश मंदिर पहुंचेगी। TrafficAdvisory
यात्रा के दौरान दोपहर 11 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक शोभायात्रा में शामिल वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा। चांदपोल, हाथीपोल, तीज का चौक, रंग निवास, पुराना कंट्रोल रूम, मार्शल चौराहा, सुरजपोल, मकबरा मस्जिद, सिंधी धर्मशाला, गुलाब बाग रोड, कालाजी-गोराजी सहित कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। UdaipurNews
शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक आरएमवी रोड, सूरजपोल थाना के सामने नो-व्हीकल जोन रहेगा। कालाजी-गोराजी तिराहे से गुलाब बाग रोड होते हुए उदियापोल तक नो-पार्किंग लागू रहेगी।
आरएमवी स्कूल के सामने आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के दोपहिया वाहन आरएमवी स्कूल परिसर में पार्क किए जाएंगे। TrafficDiversion
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं पर यह व्यवस्था लागू नहीं होगी। नो-पार्किंग में खड़े वाहनों को क्रेन से हटाया जाएगा। आमजन से मुख्य मार्गों पर वाहन पार्क नहीं करने तथा यातायात पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई है।
#Udaipur #JagannathRathYatra #TrafficAdvisory #TrafficDiversion #UdaipurTraffic #RoadClosure #RajasthanNews #CityUpdate #UdaipurPolice #ReligiousProcession #TravelAlert #UdaipurNews
