हौसले अगर बुलंद हों तो शारीरिक चुनौतियां भी सफलता की राह नहीं रोक सकतीं।
ट्राई साइकिल से रोज 50-60 किमी चलाकर करती हैं डिलीवरी, परिवार संभालने के साथ ओलंपिक का भी देख रही हैं सपना
Udaipur Times News,Inspiring Story of a strong woman ,उदयपुर 25 जुलाई 2026 - दिव्यांग होने के बावजूद उदयपुर की जया ट्राई साइकिल से शहरभर में खाने के ऑर्डर डिलीवर करती हैं और अपने परिवार की जिम्मेदारी भी निभा रही हैं। उनकी संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी हर किसी को प्रेरित करती है। Disability Inclusion
मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली जया महाजन कई साल पहले एक संस्थान के माध्यम से उदयपुर आई थीं। यहीं उन्होंने अपने परिवार के साथ नई जिंदगी शुरू की। पहले उनके पति फ़ूड डिलीवरी कंपनी में डिलीवरी पार्टनर थे, लेकिन बीमारी के कारण उन्हें काम छोड़ना पड़ा।
ऐसे में परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी जया ने अपने कंधों पर उठा ली। WomenEmpowerment
जया ने हार मानने के बजाय ट्राई साइकिल से फ़ूड डिलीवरी कंपनी में फूड डिलीवरी शुरू की। शुरुआत में लोगों के लिए यह हैरानी की बात थी, लेकिन आज उनकी पहचान एक मेहनती और जिम्मेदार डिलीवरी पार्टनर के रूप में है। वह रोजाना 15 से 20 ऑर्डर डिलीवर करती हैं और इसके लिए करीब 50 से 60 किलोमीटर तक ट्राई साइकिल चलाती हैं। Udiapur News
गर्मी हो, बारिश हो या कड़ाके की सर्दी, जया हर मौसम में पूरी लगन से अपना काम करती हैं। इसी मेहनत के दम पर वह परिवार का खर्च उठा रही हैं और आत्मनिर्भर जीवन जी रही हैं।
उनका कहना है कि महिलाओं को किसी भी परिस्थिति में हार नहीं माननी चाहिए और हर चुनौती का डटकर सामना करना चाहिए। Motivation
जया सिर्फ डिलीवरी पार्टनर ही नहीं, बल्कि एक आर्ट टीचर भी हैं। उन्हें पेंटिंग का शौक है और वे कई महान हस्तियों के चित्र बना चुकी हैं। इसके अलावा खेलों में भी उनकी गहरी रुचि है और वे भविष्य में ओलंपिक की तैयारी करने का लक्ष्य लेकर लगातार अभ्यास कर रही हैं।
जया महाजन की कहानी यह साबित करती है कि सफलता का रास्ता शारीरिक सीमाओं से नहीं, बल्कि मजबूत इरादों से तय होता है। अपने आत्मविश्वास, मेहनत और जज्बे से उन्होंने न केवल अपने परिवार को संभाला, बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया कि अगर हिम्मत और मेहनत साथ हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।
#JayaMahajan #Udaipur #InspiringStory #WomenEmpowerment #Zomato #DisabilityInclusion #Rajasthan #Motivation #HumanSpirit #PositiveNews
