Udaipur Times. Udaipur News: उदयपुर कलाल समाज मेवाड़ द्वारा सहस्त्रबाहु जयंती की पूर्व संध्या पर जनप्रतिनिधि एवं विशिष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 परमानंद गार्डन में 750 सदस्यों की गरिमामयी उपस्थित में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम मे समाज के डॉक्टर, आर्किटेक्ट, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में समाज का नाम रोशन करने वाले 150 समाज जनों का भी उपरणा, पगडी और स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। डूंगरपुर भाजपा जिलाअध्यक्ष अशोक पटेल, धरियावद नगर पालिका अध्यक्ष रेखा चौधरी, डूंगरपुर नगर परिषद उपसभापति अनिल पटेल सहित कई जनप्रतिनिधियों सहित कलाल समाज के न्यूरो सर्जन डॉ गौरव जायसवाल, फिजिशियन डॉ हेमंत माहुर, डेंटल सर्जन कीर्ति चौधरी सहित कई चिकित्सा अधिकारियों को उनकी गौरवमई सेवाओं के लिए सम्मानित किया।
सह संयोजक नरेश पूर्बिया ने बताया कि नवनिर्वाचित एवं पूर्व वार्ड पंच, सरपंच, पार्षद सभापति एवं उपसभापति का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उदयपुर संभाग के दूर दराज के क्षेत्र कोटडा, ओंगणा, झाड़ोल, थूर मदार, सलूंबर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, धरियावद, राजसमंद, भीलवाड़ा, भोपाल सागर, चित्तौड़ सहित मेवाड़ के कई क्षेत्रों के समाज जन एवं जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित थे।
बालकृष्ण सुहालका व धारावती सुहालका ने सभी का रजिस्ट्रेशन कर तिलक लगाकर उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया। कलाल समाज के आराध्य देव भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र पर माला पहनकर पुष्प अर्पित का दीपक जलाकर पूजा अर्चना एवं आरती की गई। कार्यक्रम के अध्यक्षता कैलाश चौधरी बड़ी सादड़ी ने की।
मुख्य अतिथि न्यायाधीश विजय टांक, पूर्व उदयपुर शहर विधायक त्रिलोक पूर्बिया, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, महापौर पारस सिंघवी, उप महापोर दिनेश भट्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, कांग्रेस जिला अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ थे।
कार्यक्रम का संचालन सूर्यप्रकाश सुहालका एवं मनोहर चौधरी ने किया। कथक आश्रम के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। संयोजक कैलाश चौधरी एवं किशन टांक ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि समाज की एकता ,विकास के लिए और समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आवश्यक हैं।
कार्यक्रम में टांक समाज अध्यक्ष किरण टांक, सुहालका समाज अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सुहालका, पूर्बिया समाज केंद्रीय अध्यक्ष जगदीश पूर्बिया, उदयपुर अध्यक्ष महेंद्र पूर्बिया, ओंगणा अध्यक्ष नरेश पूर्बिया, थूर मदार अध्यक्ष यशवंत पूर्बिया, चौधरी समाज अध्यक्ष लोकेश चौधरी, वेगड़ा समाज केंद्रीय अध्यक्ष भेरु लाल कलाल, जायसवाल समाज अध्यक्ष राणा जायसवाल, राजेश चौधरी, महेंद्र टांक, अशोक चौधरी, अशोक मेवाड़ा, मनोहर चौधरी, बाल किशन सुहालका, पूर्बिया समाज उदयपुर महिला अध्यक्ष तारा पूर्बिया, टांक महिला अध्यक्ष दुर्गा टांक, सुहालका समाज महिला प्रकोष्ठ मंत्री डॉ सुनीता सुहालका, कलाल रॉयल्स वूमेन समिति दीपमाला मेवाड़ा, तमन्ना सुहालका, रानी सुहालका, सहस्त्रबाहु नारी शक्ति संगठन से कल्पना पूर्बिया, कंचन टाक, गायत्री चौधरी, चंद्रकला चौधरी, रेनू चौधरी, धारावती सुहालका, मधुबाला, लीना जायसवाल सहित सैकड़ों कलाल समाजजन उपस्थित थे।