Udaipur Local News: खेरवाड़ा के नवाघरा में बवाल; मतगणना स्थल पर पथराव और बूथ में आगजनी

खेरवाड़ा पंचायत समिति की नवाघरा ग्राम पंचायत में देर रात की घटना, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी 
 | 
Udaipur Local News: खेरवाड़ा के नवाघरा में बवाल; मतगणना स्थल पर पथराव और बूथ में आगजनी

 

 

UdaipurTimes, 6 November | Udaipur Local News, Kherwada: खेरवाड़ा पंचायत समिति की नवाघरा ग्राम पंचायत में सरपंच पद की मतगणना के दौरान देर रात हंगामा हो गया। घटना गुरुवार रात करीब 11:30 बजे मतगणना स्थल राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नवाघरा की है। सरपंच पद पर पुष्पा देवी की जीत की घोषणा के बाद उन्हें मतगणना स्थल से घर पहुंचाने के दौरान कुछ लोग भड़क गए और पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान पास के बूथ पर आगजनी भी की गई। Udaipur Local News

करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिसकर्मी भी बचाव करते नजर आए। पुलिस प्रशासन के लिए भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। बाद में बावलवाड़ा सहित आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस जाब्ता मौके पर बुलाया गया। पुलिस बल ने भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। Rajasthan Local Village News

आगजनी की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना के बाद पुलिस अधिकारी मामले को लेकर खुलकर जानकारी नहीं दे रहे हैं। घटना की स्थिति जानने के लिए थानाधिकारी रामसिंह और DSP अर्जुन सिंह राठौड़ से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन कॉल रिसीव नहीं किए। rajasthan politics, Udaipur Politics