Udaipur Local News | CJP ने उदयपुर में दी दस्तक

कोऑपरेटिव सोसाइटी के ठगी पीड़ितों के महागठबंधन के साथ बैठक
 | 
Udaipur Local News | CJP ने उदयपुर में दी दस्तक: कोऑपरेटिव सोसाइटी के ठगी पीड़ितों के महागठबंधन के साथ बैठक

 

UdaipurTimes, September 24, 2026 | Udaipur Local News: कॉकरोच जनता पार्टी CJP के 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उदयपुर ज़िले में दस्तक देते हुए  पाँच दिवसीय दौरे की शुरुवात की और उदयपुर, ऋषभदेव, खेरवाड़ा, झाड़ोल, फलासिया और कोटड़ा का दौरा करते हुए लोगोंं से मिलकर हालात की जानकारी ली। CJP in Udaipur

कोआपरैटिव सोसाइटी की ठगी

राष्ट्रीय निवेशक संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज राजपुरोहित ने बताया कि निवेशकों को न्याय दिलाने के तहत राष्ट्रीय स्तर पर महागठबंधन के तहत CJP से भी समर्थन की माँग की गई जिसपर 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आशुतोष राका के नेतृत्व में  18 सितम्बर देर रात उदयपुर पहुंचा । Cockroach Janta Party Udaipur Local News

उदयपुर में  प्रतिनिधिमंडल ने निवेशक संघ के संस्थापक एडवोकेट भरत कुमावत, प्रवक्ता मनोज राजपुरोहित, जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह चौहान, कल्पतरु संघ अध्यक्ष गणेश लाल कुम्हार से मुलाकात कर देश के करोड़ों पीड़ित निवेशकों के न्याय की लड़ाई में समर्थन की प्रतिबद्धता जताई और नवम्बर में राजधानी घेराव में शामिल होने की सहमति दी जिससे निवेशकों का उत्साह बढ़ गया।

उदयपुर से मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल जिले के केशरिया जी स्थित पगल्या जी में ठगी पीड़ित घरेलू बचत जमाकर्ता निवेशकों की बैठक में भाग लिया जहाँ पर निवेशक संघ संस्थापक एडवोकेट भरत कुमावत, निर्भय सिंह झाला, बंसी लाल मीणा सहित उपस्थित पीड़ितों ने CJP प्रतिनिधिमंडल को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। Local News from Udaipur

तत्पश्चात प्रतिनिधि मंडल ने ऋषभदेव एवं खेरवाड़ा तहसील के कनबाई ,रानीछनी, डेमट , वलीचा आदि गांवों में आदिवासी समुदाय से भेंट की और स्कूलों की दशा देखी। Rajasthan Local News CJP