Udaipur Local News: महेश माहेश्वरी सोसायटी द्वारा दीपावली स्नेह मिलन समारोह

 | 
Diwali Milan Samaroh

 

Udaipur Times, Udaipur News:  उदयपुर की महेश माहेश्वरी सोसायटी द्वारा शनिवार, 14 नवंबर 2026 को शिखरेश्वर महादेव मंदिर, सेक्टर नंबर 14, एच ब्लॉक स्थित महादेव मंदिर गार्डन में दीपावली स्नेह मिलन समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ “जय महेश” नाम पट्टिका के उद्घाटन के साथ किया गया। इस अवसर पर समाज के अनेक परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह में सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। महिला माहेश्वरी सोसायटी द्वारा विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन करवाया गया, जिसमें महिलाओं एवं अन्य समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में आपसी मेल-मिलाप और स्नेहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

समारोह में रामप्रसाद मुंदड़ा, डॉ. प्रशांत माहेश्वरी (गोविंदम हॉस्पिटल, सेक्टर-14) एवं नितिन बिरला की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान स्नेहभोज का भी आयोजन किया गया।

सोसायटी के अध्यक्ष सत्यनारायण झंवर, सचिव पवन लड्ढा एवं कोषाध्यक्ष लवराज सहित समाज के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के सदस्यों के बीच प्रेम, सौहार्द एवं एकता को और मजबूत बनाना रहा। महेश माहेश्वरी सोसायटी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाज बंधुओं एवं सहयोगकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News