Udaipur Local News: कुंवारिया में किसानों का ओवरब्रिज निर्माण कार्य को लेकरधरना

13वें दिन भी जारी, चुनाव तक स्थगित रखने का सुझाव
 | 
Udaipur Local News Farmer Strike in Kunwariya Udaipur

 

 

 

UdaipurTimes, 4 October 2026 | Udaipur Local News Update: कुंवारिया में फोरलेन मोड़िये के चबूतरे के पास किसानों द्वारा भारतीय किसान संघ के समर्थन में अपनी मांगों को लेकर चलाया जा रहा धरना रविवार को 13वें दिन भी जारी रहा। धरने में कुंवारिया गांव के विभिन्न वर्गों के लोगों और किसानों की मौजूदगी रही।

धरने के दौरान किसानों ने वर्तमान परिस्थितियों और आगामी चुनाव कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श किया। व्यापार मंडल प्रतिनिधियों की ओर से चुनाव होने तक धरना स्थगित रखने का सुझाव दिया गया। किसानों ने भी इस पर चर्चा करते हुए आंदोलन को आगे किस रूप में जारी रखा जाए, इसे लेकर निर्णय लिया।

धरने में मौजूद लोगों ने ओवरब्रिज निर्माण कार्य और क्षेत्र की अन्य समस्याओं को लेकर भी चर्चा की। किसानों का कहना है कि प्रशासन की ओर से उनकी मांगों के संबंध में अभी तक कोई लिखित सूचना नहीं मिली है।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि चुनाव के दौरान नियमों के अनुरूप कम संख्या में किसान उक्त कार्य की निगरानी करते हुए आंदोलन को क्रमिक रूप से आगे बढ़ाएंगे। वहीं, NHAI की ओर से कार्य पुनः शुरू किए जाने की जानकारी मिलने पर धरने एवं आंदोलन को आगे बढ़ाने का निर्णय भी लिया गया।

धरने में किसान संघ, व्यापार मंडल एवं ग्रामीण क्षेत्र के कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।