16 जुलाई को भक्तिमय होगा उदयपुर, निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

इस्कॉन मंदिर में तैयारियां पूरी, 15 जुलाई को गुंडिचा मार्जन के साथ होगा मार्ग और मंदिर परिसर का शुद्धिकरण

 | 
Jagdish Temple Udaipur

 

 Udaipur Times News, Religious News Udaipur, उदयपुर 14 जुलाई 2026 - गंगूकुंड स्थित इस्कॉन मंदिर से 16 जुलाई को निकलने वाली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

मंगलवार को मंदिर परिसर में सभी समितियों की अंतिम समन्वय बैठक आयोजित कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई और विभिन्न सेवा कार्यों को अंतिम रूप दिया गया। इस्कॉन अध्यक्ष मायापुरवासी प्रभु ने बताया कि पुरी की परंपरा के अनुसार रथयात्रा से एक दिन पहले 15 जुलाई को गुंडिचा मार्जन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। SpiritualUdaipur

इस दौरान वैष्णव भक्त मंदिर परिसर और रथयात्रा मार्ग की साफ-सफाई करेंगे, जबकि पुणे इस्कॉन के भक्त मंदिर परिसर में रंगोली सजाएंगे। रथयात्रा में महिलाओं का दल लाल-केसरिया साड़ी और गोपी वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर सबसे आगे चलेगा। JagannathRathYatra

वहीं पुरुष श्रद्धालु धोती-कुर्ता या सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर रथयात्रा में शामिल होंगे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर आयोजन की गरिमा बनाए रखने की अपील की। Gangukund

इस मोके पर मिडिया प्रभारी डॉ.बालकृष्ण ने बताया की रथयात्रा कथा के दौरान पुणे से आए श्यामानंद गोर प्रभु ने प्रवचन दिया। श्रदालुओं से अपील की गई है की वे रथयात्रा के दौरान महंगे आभुषण पहन कर और अधिक मात्रा में नकदी अपने साथ लेकर ना आए साथ ही अपने मोबाईल फोन का भी विशेष ध्यान रखें। ReligiousNews

#Udaipur #JagannathRathYatra #ISKCONUdaipur #LordJagannath #RathYatra2026 #Gangukund #SpiritualUdaipur #ReligiousNews #Rajasthan #TempleFestival #SanatanDharma #UdaipurEvents

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News