माहेश्वरी सोसायटी का होली मिलन समारोह सम्पन्न

मनोरंजक खेलों एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन 
 | 
Maheshwari seva samiti

उदयपुर 23 मार्च 2026 । सेक्टर 14 स्थित महेश माहेश्वरी सोसायटी में कल रविवार को होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के कार्यकारी सदस्य सत्यनारायण माहेश्वरी (उदयपुर जिला एवं नगर सभा मुख्य संयोजक), नगर सभा सचिव दामोदर खटोड़, माहेश्वरी पंचायत धानमंडी के अध्यक्ष जमनेश धुप्पड़, महेश सेवा समिति के सचिव शरद हेड़ा, महेश सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजेश राठी, सोसायटी के अध्यक्ष सत्यनारायण झवर एवं महिला अध्यक्ष उमा काबरा सहित सभी सदस्यों ने सहभागिता निभाई।

दीप प्रज्वलन के अवसर पर सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य श्याम काला, इन्द्रमल ओम असावा, अम्बालाल परतानी, सोसायटी सचिव पवन लड्डा एवं कोषाध्यक्ष लव राज गढ़िया की विशेष उपस्थिति रही।

समारोह के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं सामाजिक एकता की भावना का सुंदर प्रदर्शन देखने को मिला। अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए इस आयोजन को यादगार बनाया।