उदयपुर मे दिवाली से पहले बड़ा हादसा टला, जागरूक युवाओ ने शहर को बचाया बड़े हादसे से
Udaipur Times, Udaipur News: उदयपुर में दीपावली से पहले बहुत बड़ा धमाका हो सकता था जिससे कितनी जनहानि और जान माल का नुकसान हो सकता था इसका अंदाजा नहीं लगया जा सकता था। लेकिन शहर के कुछ जागरूक युवाओं ने इस हादसे को होने से बचा लिया।
दरअसल हुआ यू की शनिवार अल सुबह एमबी हॉस्पिटल के सामने इंडियन पेट्रोल पंप के समीप के विद्युतपोल में आग की लपटे लग रही थी, इस दौरान पटाखा बाजार के दुकानदार घर जा रहे थे, तभी इस दौरान इनकी नजर इस आग पर पड़ी ओर तुरंत पेट्रोल पंप कर्मचारियों को आवाज दी लेकिन इस दौरान सब गहरी नींद में सो रहे थे।
ऐसे में युवाओं ने नजदीकी थाने में इसकी सूचना दी। फायर ब्रिगेड को मौके पर जल्दी भेजने की बात कही। लेकिन निगम की फायर ब्रिगेड कई देर तक मौके पर कोई नहीं पहुंच पाई। ऐसे में आग को बढ़ता देख युवाओ ने पेट्रोल पंप पर रखे फायर सेफ्टी सिलेंडर उठाए ओर आग को काबू करने का प्रयास शुरू किया।
काफी मशक्कत के बाद आग की लपटों को काबू किया जा सका। जब आग की लपटों को इन जागरूक् युवाओं ने पूरी तरह से काबू कर लिया तब काफी देर बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची जबकि चेतक सर्कल स्टेशन कुछ ही दूरी पर स्थित हे।
मौके पर पहुंचे फायरमैन ने बताया कि उन्हें सूचना मिलने के बाद वे मौके के लिए रवाना हो गये थे। ऐसे में जागरूक युवाओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पेट्रोल पंप के बाहर आज बहुत बड़ा हादसा हो जाता। जिसका कितन बड़ा नुकसान ओर जनहानि होती इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता ।
बाद में नींद से उठकर आये पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने बताया की आग के पास ही पेट्रोल टैंक भी था। ऐसे में बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। कर्मचारियों ने भी इन युवाओं के जागरूकता सलाम करते हुए खूब सराहना की। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चला हे। लेकिन दीपावली के पर्व पर आज की सुबह कोई बड़ी बुरी खबर आने से बच गई। जागरूक युवाओं में कपिल वसीटा, सचिन मावर सहित पांच छ युवा शामिल थे।