उदयपुर नगर निगम की पहली बैठक में हंगामा, मेयर पारस सिंघवी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दी चेतावनी

 | 
UMC

Udaipur Times, UMC News: उदयपुर नगर निगम की पहली बैठक बुधवार को हंगामे के बीच आयोजित हुई। बैठक में महापौर पारस सिंघवी, सांसद मन्नालाल रावत, शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक में दशहरा-दीपावली मेले को लेकर महापौर पारस सिंघवी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार मेला आठ दिवसीय रहेगा। वहीं, मेले में झूले आदि 11 दिनों तक लगाए जा सकेंगे। इससे मेले में आने वाले लोगों के साथ दुकानदारों को भी राहत मिलेगी।

बैठक के दौरान पार्षद हिदायतुल्ला ने हंगामा किया, जिस पर उन्हें शांत रहने के लिए कहा गया। वहीं, महापौर ने शहर की झीलों के संरक्षण, साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात कही।

महापौर पारस सिंघवी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि वे पार्षदों के साथ समन्वय बनाकर काम करें। काम में लापरवाही बरतने और पार्षदों के साथ सहयोग नहीं करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और जनसमस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News