उदयपुर MB हॉस्पिटल की MRI कंपनी पर धोखाधड़ी का केस, ₹48.86 लाख बकाया

कंपनी के खिलाफ पुलिस जांच शुरू
 
 | 
Udaipur MB Hospital Scam

 

 

Udaipur Times, Udaipur News: 20 जुलाई 2026। उदयपुर के सरकारी एमबी हॉस्पिटल में पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर MRI मशीन संचालित करने वाली वर्धमान मार्केटिंग कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी और षड्यंत्र का मामला दर्ज किया गया है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरएल सुमन की रिपोर्ट पर हाथीपोल थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। Udaipur News

रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2005 में टेंडर प्रक्रिया के तहत एक प्रोपराइटरशिप फर्म को MRI मशीन संचालन का कार्य सौंपा गया था। आरोप है कि फर्म के प्रोपराइटर का 10 मई 2010 को निधन हो जाने के बावजूद इस महत्वपूर्ण तथ्य को छिपाया गया और कंपनी प्रतिनिधियों ने स्वयं को अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता बताकर वर्ष 2010 से 2018 तक अस्पताल प्रशासन से लगातार पत्राचार करते हुए मशीन का संचालन जारी रखा। Udaipur News

जांच में यह भी सामने आया कि वर्ष 2018 में जारी नई निविदा में भी इसी फर्म ने आवेदन किया। आवेदन पर हस्ताक्षर करने वाला प्रतिनिधि एक अन्य कंपनी में निदेशक पद पर पाया गया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित फर्म वास्तव में उसी कंपनी की इकाई के रूप में कार्य कर रही थी। Udaipur News

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि निःशुल्क जांच, किराया और बिजली शुल्क के मद में कंपनी पर अस्पताल के 48 लाख 86 हजार 787 रुपये बकाया हैं। कई बार पत्राचार किए जाने के बावजूद यह राशि जमा नहीं कराई गई। Udaipur News

आईजी कार्यालय के निर्देश पर हाथीपोल थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और षड्यंत्र सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Udaipur News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News