उदयपुर चिकित्सा एवं स्वास्थ विभाग ने खेरवाड़ा में दो प्रतिष्ठानों पर किया औचक निरक्षण

पनीर के लिए सेमप्ल, लेब मे जांच के लिए भेजा 

 | 
Medical And Health Department Drive at Kherwara

 

Udaipur Times News, Health Department Inspections, उदयपुर 27 अगस्त 2026 - चिकित्सा एवं स्वास्थ विभाग ने खेरवाड़ा में दो प्रतिष्ठानों पर गुरुवार को दबिश दी जहाँ टीम को एक टेम्पो में 100 किलोग्राम और दूसरे प्रतिष्ठान पर 50 किलो से अधिक संदिग्ध पनीर मिला जिसका सेम्पल लेकर जाँच के लिए लेब में भेजा गया है।  

फ़ूड इंस्पेक्टर अशोक गुप्ता ने बताया की इन दिनों  आगामी त्योहारों के मद्देनजर टीम द्वारा संभाग में विभिन्न दुकानों पर औचक निरक्षण किया जा रहा है। Udaipur News 

 इसी के चलते गुरुवार दोपहर भी सूत्रों से मिली जानकारी पर विभाग की टीम खेरवाड़ा स्थित जोधपुर मिष्ठान भंडार और एक अन्य प्रतिष्ठान पर जाँच के लिए पहुंची थी जहाँ बड़ी संख्या में मिठाई वगेराह बनाने में काम आने वाल पनीर पाया गया।उन्होंने बताया की प्राथमिक जांच  में पनीर में किसी तरह से यूरिया वह अन्य कोई केमिकल तो नहीं पाया गया लेकिन फिहर भी पनीर में सेम्पल ले कर लबोरेटरी में भेजे गए है और आगे की कार्यवाही सेम्पल की रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News