उदयपुर कोर्ट में पेश हुए विधायक रविंद्र सिंह भाटी, बोले– मुकदमे राजनीतिक प्रेरित

कोविड काल के छात्र आंदोलन से जुड़े मामले में पेशी, समर्थकों की भारी भीड़, न्यायपालिका पर जताया भरोसा

 | 
MLA Ravindra Singh Bhati Appears in Udaipur Court | Calls Case Politically Motivated

उदयपुर 10 अप्रेल 2026-  युवा नेता और शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी शुक्रवार को उदयपुर कोर्ट में पेश हुए। यह पेशी कोविड काल के दौरान छात्र हितों को लेकर किए गए आंदोलन से जुड़े मामले में हुई। इस दौरान कोर्ट परिसर में उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे माहौल नारों और उत्साह से भरा नजर आया।

मीडिया से बातचीत में भाटी ने अपने खिलाफ दर्ज मामलों को राजनीतिक प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि कोविड के समय स्कूल और कॉलेज बंद होने पर ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों की फीस माफी को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया गया था। इस दौरान विधानसभा का घेराव किया गया और जिला कलेक्टरों को ज्ञापन भी सौंपे गए थे।

उनका आरोप है कि युवाओं की आवाज दबाने के लिए उनके सहित कई लोगों पर मुकदमे दर्ज किए गए। भाटी ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और वे कानून की प्रक्रिया का सम्मान करते हुए सहयोग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर चल रहे विवादों को लेकर उन्होंने संयमित प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन समाज में एकता और भाईचारा बनाए रखना जरूरी है।

उन्होंने लोगों से सद्भाव और सामंजस्य बनाए रखने की अपील की।

#Udaipur #RajasthanNews #RavindraSinghBhati #UdaipurCourt #StudentProtest #COVIDProtest #RajasthanPolitics #YouthLeader #BreakingNews #UdaipurUpdates #IndiaNews #LocalSEO

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News