उदयपुर के विधायको ने एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियाँ साझा की


उदयपुर के विधायको ने एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियाँ साझा की 

उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन और उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा 
 
udaipur MLA

उदयपुर 28 दिसंबर 2024। राजस्थान विधानसभा के उदयपुर शहर के विधायक ताराचंद जैन ने आज अपने एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियाँ प्रेस वार्ता के दौरान साझा की। यह प्रेस वार्ता भाजपा कार्यालय, पटेल सर्कल में आयोजित की गई, जिसमें विधायक ताराचंद जैन और फूलसिंह मीणा ने वर्षभर के कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी।  

इस मौके पर भाजपा ज़िला अध्य्क्ष रविंद्र श्रीमाली, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, पूर्व महापौर रजनी डांगी उप महापौर पारस सिंघवी और अन्य पार्टी के नेता, पदाधिकरी और कार्यकर्ता मौजूद रहें।

विधायक जैन ने बताया कि आगामी 2025 में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य प्रस्तावित हैं, जिनमें समोर बाग से लेकर दुधतलाई, जलबुर्ज मार्ग, मल्लातलाई, रामपुरा चौराहा से लेकर पिछोला के पास रिंग रोड का कार्य प्रमुख है। इसके साथ ही उन्होंने शहर की अन्य प्रमुख परियोजनाओं का विवरण भी दिया।

वर्षभर की उपलब्धियों में विधायक जैन ने निम्नलिखित कार्यों का उल्लेख किया  

  1. रेलवे स्टेशन से कलक्टर आवास तक एलिवेटेड रोड का कार्य प्रगति पर है।  
  2. आयड़ नदी का पुनर्सीमांकन एवं अतिक्रमण मुक्त कर फेन्सिंग कार्य और सौंदर्यकरण के लिए 7000 नए पेड़ लगाने का कार्य प्रगति पर है।  
  3. समोर बाग के बाहर खाने-पीने के स्टॉल को शिफ्ट कर संबंधित यातायात मार्ग को अतिक्रमण मुक्त किया गया।  
  4. दुर्गानर्सरी और फतहपुरा चौराहों का विस्तारीकरण कार्य चल रहा है।  
  5. हाथीपोल चौराहा के पास अतिक्रमण मुक्त कर यातायात को सुचारू किया गया।  
  6. शक्ति नगर से लेकर उदियापोल बस स्टैंड तक लिंक रोड का निर्माण कार्य प्रगति पर है।  
  7. हिरण मगरी सेक्टर-03, 04 से मादड़ी लिंक रोड पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है।  
  8. 400 केवी ग्रीड, गुड़ली को राज्य सरकार द्वारा स्वीकृति मिली है, जो 12 वर्ष पहले निरस्त हुआ था।  
  9. शहर में जल आपूर्ति सुदृढ़ीकरण हेतु अटल मिशन 2 के तहत राज्य सरकार द्वारा 215 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है।  
  10. स्वच्छ पानी के लिए 4 परिशोधन संयंत्र स्थापित किए जाएंगे – तितरड़ी, दुधतलाई, अम्बावगढ़, और उदयसागर में।  
  11. शहर के विभिन्न स्थानों पर पानी की नई टंकियाँ स्थापित की जाएंगी, जिनकी कुल लागत 42 करोड़ रुपये है।  
  12. पुरानी पाइप लाइनों का पुनः निर्माण और नई लाइन डालने का कार्य प्रगति पर है, जिसका बजट 70 करोड़ रुपये है।  
  13. महाराणा भूपाल चिकित्सालय में जनाना हॉस्पिटल के नए भवन की स्वीकृति मिली है।  
  14. पाँच बड़े चौराहों पर हाईमास्क लाइट्स की स्वीकृति विधायक मद से दी गई है।  
  15. अतिक्रमण मुक्त शहर बनाने के प्रयास जारी हैं।  
  16. शहर के 37 विद्यालयों में 74 विधायक प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है, जिससे विद्यालयों के प्रबंधन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके।  
  17. पारस तिराहा पर ओवर ब्रिज निर्माण का कार्य भी प्रगति पर है।  

विधायक ताराचंद जैन ने बताया कि उनके द्वारा किए गए कार्यों से शहर में यातायात सुगम हुआ है, जल आपूर्ति में सुधार हुआ है और शहर के विकास में तेजी आई है। उन्होंने आगामी कार्यों के लिए जन सहयोग की अपील की और कहा कि 2025 में और भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं पूरी की जाएंगी।

तो वहीं ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीना ने अपने एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियाँ साझा की  

  1. समोर बाग से लेकर दुधतलाई, जलबुर्ज मार्ग, मल्लातलाई, रामपुरा चौराहा (ट्राईडेन्ट के पास) से पहले पिछोला तक रिंग रोड का कार्य प्रस्तावित है, जिससे शहर के यातायात में सुधार होगा।  
  2. चेतक सर्कल चौराहा को चौड़ा करने का कार्य प्रस्तावित है, ताकि यातायात की बढ़ती भीड़ को संभाला जा सके।  
  3. नेहरू हॉस्टल के बाहर नये वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कार्य प्रस्तावित है, जिससे यातायात की दिशा में सुधार होगा।  
  4. कुम्हारों का भट्टा से सेवाश्रम ब्रिज तक रेलवे लाइन के पास-पास लिंक रोड निर्माण का कार्य प्रस्तावित है।  
  5. कृष्णपुरा, कच्ची बस्ती, आलू फैक्ट्री से रेलवे ट्रेनिंग के पास होते हुए पुलां तक नया एलिवेटेड रोड बनाने का कार्य प्रस्तावित है।  
  6. उदयपुर शहर विधानसभा के पर्यटन क्षेत्र के तहत ऑटो चालकों के वाहनों की पहचान के लिए टेक्सी और ऑटो ड्राइवर के ड्रेस कोड तथा वाहन में जरूरी जानकारी जैसे मालिक, ड्राइवर का नाम, मोबाइल नंबर, नंबर प्लेट और पुलिस हेल्पलाइन नंबर लगाने का प्रस्ताव है।  
  7. ऑल्ड सिटी में प्रदूषण नियंत्रण के साथ ई-रिक्शा संचालन पर विशेष प्रयास किए जा रहे हैं ताकि पर्यटकों और नागरिकों की सुविधा बढ़ सके।
  8. शहर में ट्राफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए लावारिस वाहनों और नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को हटाने हेतु दो क्रेने उपलब्ध कराए जाने का प्रस्ताव है।  
  9. मुखर्जी चौक सब्जी मंडी में विक्रेताओं को शेड में व्यवस्थित करने के साथ-साथ मार्ग को सुचारू करने और पुलिस चौकी का निर्माण करवाने की योजना है।  
  10. नागदा रेस्टोरेंट से केशवनगर रोड के 20 फीट की सड़क को 40 फीट चौड़ा करने** का प्रस्ताव है, जिससे यातायात में सुधार होगा।  
  11. स्वच्छता की रैंकिंग में गिरते हुए स्तर को सुधारने  हेतु शहर के होटलों, रेस्टोरेंट्स और खाद्य पदार्थ विक्रेताओं से बाहर गीला/सुखा कचरा पात्र अनिवार्य रूप से रखने का प्रयास किया जा रहा है।  
  12. आयड़ चौकी को थाने में रूपांतरित करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं ताकि सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सके।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal