उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया

अलग अलग व्यक्तियों ने अलग अलग दो मैसेज youtube के एक वीडियो के कमेंट बॉक्स में लिखें है

 | 
Death Threat to Mannalal Rawat

उदयपुर 12 जून 2024। उदयपुर लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद मन्नालाल रावत को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। उदयपुर सांसद को धमकी देने का मामला राजस्थान मुख्यमंत्री के संज्ञान में दिया गया है । वहीँ उदयपुर पुलिस ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है । 

प्राप्त जानकारी के अनुसार खानूराम मीणा द्वारा सांसद मन्नालाल रावत को धमकी देने की जानकारी सामने आई है । कथित तौर पर कंगना रनौत की तरह गेम बजाने और जान से मारने की बात कही गई है।

इस पर मन्ना लाल रावत ने कहा की दो अलग अलग व्यक्तियों ने अलग अलग दो मैसेज youtube के एक वीडियो के कमेंट बॉक्स में लिखें है जिसमे उन्हें धमकाया गया है। इसको लेकर एसपी उदयपुर को इसकी इत्तल्ला दें दी गई है, साथ ही पार्टी के सीनियर नेताओं को भी इसके बारे में सूचित कर दिया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News