दुर्घटना मे घायल युवक को उदयपुर सांसद ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

 | 
Udaipur MP Mannalal

 

Udaipur Times, Udaipur News: उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने सडक पर घायल पडे आदिवासी युवक को एम्बूलेंस का इंतजार किए बिना अपने वाहन से उदयपुर में महाराणा भूपाल चिकित्सालय लेकर आए और उसका इलाज शुरु करवाया। गंभीर घायल व्यक्ति को समय पर इलाज मिलने से काफी राहत मिली। Udaipur MP Mannalal Rawat

सांसद डॉ रावत आसपुर के दौरे पर गए थे। वहां से लौटते वक्त शाम को पिलादर महूडी से केवडा की नाल के बीच डाकपलटा के समीप एक युवक सडक पर गंभीर घायल अवस्था में पडा था। उसके चारो ओर भीड जमा थी। सांसद डॉ रावत ने वाहन से उतरकर पता किया तो बताया गया कि कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार गंभीर घायल हो गया।

सांसद ने उससे जानकारी ली तो उसने अपना नाम नवलराम पुत्र पूंजा मीणा निवासी सदकडी बताया। घायल अवस्था के कारण वह ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रहा था। लोगों ने बताया कि एम्बूलेंस को फोन किया है, लेकिन आने में समय लगेगा। Udaipur MP Mannalal Rawat

सांसद डॉ रावत ने कहा कि एम्बूलेंस के आते-आते तो घायल की तबीयत ज्यादा बिगड सकती है इसलिए उन्होंने अपने वाहन से उसको अस्पताल ले जाने का फैसला किया। अपने गार्ड और लोगों की मदद से घायल को उन्होंने अपने वाहन में लेटाया और उदयपुर के महाराणा भूपाल अस्पताल लेकर पहुंचे।

इससे पूर्व उन्होंने अस्पताल के चिकित्साधिकारियों को सूचना भी दे दी, जिससे मरीज को तत्काल इलाज सुलभ हो गया।

उल्लेखनीय है कि सांसद डॉ रावत इससे पूर्व भी तीन बार सडक पर घायल पडे लोगों को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचा चुके हैं, जिससे घायलों को समय पर इलाज मुहैया हुआ। Udaipur MP Mannalal Rawat

सांसद डॉ रावत को ग्रामीणों ने बताया कि उदयपुर-जयसमंद मेगा हाइवे पर सलूंबर जिले की सीमा के अंतिम छोर केवडा की नाल से लेकर पिलादर महुडी तक सडक हादसे में घायल लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एम्बूलेंस उपलब्ध नहीं है। 40-45 किलोमीटर के इस हिस्से में दुर्घटना होने पर घायलों को पुलिस वाहन या निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाना पडता है। इस समस्या का सांसद डॉ रावत ने जल्दी समाधान करवाने का आश्वासन दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News