निगम शुरू करेगा हेरिटेज वॉक

निगम शुरू करेगा हेरिटेज वॉक

देसी ही नहीं विदेशी मेहमान भी यहां की संस्कृति एवं वास्तु शास्त्र को देखने दूर-दूर से आते हैं
 
NAGAR NIGAM

उदयपुर 7 अप्रैल 2023 । नगर निगम विरासत संरक्षण समिति की बैठक गुरुवार को समिति अध्यक्ष मदन दवे की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में शहर की विरासत संरक्षण एवं उसके झीर्णोद्वार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

नगर निगम विरासत संरक्षण समिति अध्यक्ष मदन दवे ने बताया कि गुरुवार को समिति की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उदयपुर शहर में पूर्व में हेरीटेज वॉक शुरू किया गया था। जो वर्तमान में कई समय से बंद है। इसे शुरू करवाने को लेकर जिला कलक्टर कार्यालय, पर्यटन विभाग, होटल एसोसिएशन आदि कई स्थानों पर पत्र लिखे गए लेकिन यह शुरू नहीं हो सका। अतः अब नगर निगम अपने स्तर पर यह हेरीटेज वॉक पुनः शुरू करवाएगा, जिससे उदयपुर शहर में आने वाला पर्यटक यहां की संस्कृति, यहां की विरासत एवं यहां के भवनों के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके। हमारा शहर पर्यटकों का शहर है एवं यहां पर देसी ही नहीं विदेशी मेहमान भी यहां की संस्कृति एवं वास्तु शास्त्र को देखने दूर-दूर से आते हैं। नगर निगम जल्द ही हेरिटेज वॉक शुरू करवा कर पर्यटकों को नई सौगात देगा।

विरासत संरक्षण समिति अध्यक्ष मदन दवे ने बताया कि बैठक में शहर में उपस्थित विरासतो के संरक्षण को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया। बैठक में तय किया गया कि हमें उदयपुर की विरासत को संजो कर रखना है। स्मार्ट सिटी द्वारा कई विरासतो को संरक्षित किया जा चुका है अब जो बची हुई है उन्हें हम कैसे सुरक्षित कर सकते हैं उन पर विचार विमर्श करना होगा , राजस्थान में बीकानेर, जैसलमेर सहित कई ऐसे शहर हैं जहां पर पर्यटक केवल हवेलियां देखने जाते हैं उन पर्यटकों को उदयपुर की हवेली दिखाई जा सकती है। जल्द ही महापौर गोविंद सिंह टांक, आयुक्त वासुदेव मालावत, उपमहापौर पारस सिंघवी से साथ मिलकर इस बारे में अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी। 

समिति की बैठक में उदयपुर के वॉल सिटी वार्डो  में हेरिटेज नामकरण बोर्ड बनवाने का प्रस्ताव लिया नाम, इसी के साथ साथ जिन ऐतिहासिक दरवाजों पर जो तिबारिया बनी हुई है उनमें पेंटिंग लगी हुई है वहा  विद्युत व्यवस्था आशा अनुरूप नहीं है वहां पर विद्युत व्यवस्था  सही उपलब्ध कराएं, साथ ही शहर में लग रही महापुरुषों की मूर्तियों की सफाई  भी समय समय पर करवाने का प्रस्ताव लिया गया।

 बैठक में समिति सदस्य रुचिका चौधरी, मीरा देवी मीणा, पूनम चंद मोर, निगम अधिकारी हरीश त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal