तेज अंधड़ में मदार नहर में गिरे पांच पेड़ों को नगर निगम ने हटवाया
दिनभर चला अभियान, जेसीबी, क्रेन व डंपरों की मदद से हुई कार्रवाई
Udaipur Times News , Rainfall News, Weather News, Municipal Corporation Udaipur, उदयपुर 6 जुलाई 2026 - पिछले दिनों हुई तेज मूसलाधार बारिश एवं अंधड़ के कारण मदार नहर में गिर गए पेड़ों को हटाने के लिए नगर निगम ने सोमवार को विशेष अभियान चलाया।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर निगम की टीम ने दिनभर कार्रवाई करते हुए नहर में गिरे पांच बड़े पेड़ों को सफलतापूर्वक हटाया, जिससे नहर में पानी के प्रवाह में कोई दिक्कत नहीं हो। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि तेज बारिश और अंधड़ के कारण मदार नहर में कई स्थानों पर बड़े पेड़ गिर गए थे। इससे नहर का प्रवाह बाधित होने के साथ ही जलभराव की स्थिति बनने की आशंका थी। MunicipalCorporation
इसे गंभीरता से लेते हुए निगम ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई और सोमवार को आवश्यक संसाधनों एवं मशीनरी के साथ अभियान चलाया। आयुक्त ने बताया कि अभियान के दौरान जेसीबी, क्रेन, डंपर सहित अन्य आवश्यक मशीनों का उपयोग कर नहर में गिरे पांचों पेड़ों को सुरक्षित तरीके से हटाया गया।
पेड़ों की बड़ी-बड़ी शाखाओं को काटकर बाहर निकाला गया तथा नहर में जमा अवरोधों को भी साफ किया गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। व्यवस्थित जल निकासी प्राथमिकता। Udaipur News
आयुक्त अभिषेक खन्ना ने कहा कि मानसून के दौरान जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना नगर निगम की प्राथमिकता है।
इसी उद्देश्य से शहर की नालियों, नहरों एवं जल निकासी मार्गों की नियमित सफाई एवं निरीक्षण किया जा रहा है। StormCleanup
जहां भी अवरोध या बाधा की सूचना प्राप्त होती है, वहां तत्काल निगम की टीम भेजकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। आयुक्त ने शहरवासियों से भी अपील की है कि वे वर्षा के दौरान नालों एवं नहरों में कचरा या अन्य सामग्री नहीं डालें तथा किसी भी प्रकार की समस्या दिखाई देने पर तत्काल निगम को सूचना दें, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके और शहर की जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #MadarCanal #MunicipalCorporation #UMC #Monsoon2026 #HeavyRain #StormCleanup #WaterManagement #DrainageSystem #UrbanFlooding #PublicWorks #Infrastructure #CityDevelopment #SmartCity #MonsoonPreparedness #LocalNews #IndiaNews
