PM मोदी के राजनैतिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उदयपुर नगर निगम मे भव्य कार्यक्रम

 | 
PM Modi

 

Udaipur Times, PM Modi, Udaipur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनैतिक जीवन मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री कार्यकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर निगम उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया रंगमंच पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह ने बताया कि इस अवसर पर दिल्ली में आयोजित हो रहे मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसे नगर निगम परिसर में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से देखा। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के राजनैतिक सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याण के लिए किए गए कार्यों को स्मरण किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, सुशासन, आत्मनिर्भर भारत तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा हुई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घ सार्वजनिक जीवन को देश के लिए प्रेरणादायी बताते हुए उनके नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस दौरान नगर निगम महापौर पारस सिंघवी के साथ ही निगम जुड़े जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, पार्षद एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News