सूरजपोल के सिंधीयान कब्रिस्तान की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप
इंतेजामिया कमेटी ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
Udaipur Times News, Muslim Community Protest Udaipur ,उदयपुर 3 जुलाई 2026 - सूरजपोल स्थित मुस्लिम सिंधीयान कब्रिस्तान की जमीन पर कथित अतिक्रमण को लेकर इंतेजामिया कमेटी मस्जिद मकबरा ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। कमेटी ने आरोप लगाया है कि कब्रिस्तान की भूमि पर वर्षों से अतिक्रमण कर होटलों और दुकानों का निर्माण किया गया है, जिससे कब्रिस्तान की मूल सीमा प्रभावित हुई है।
ज्ञापन में बताया गया कि मेवाड़ रियासत के समय सिंधीयान कब्रिस्तान करीब 100 बीघा क्षेत्र में फैला हुआ था और पिछले करीब 200 से 250 वर्षों से यहां मुस्लिम समाज के लोगों को सुपुर्द-ए-खाक किया जाता रहा है। कमेटी का दावा है कि इस भूमि का उल्लेख ऐतिहासिक दस्तावेजों और राजस्व रिकॉर्ड में भी दर्ज है। Cemetery Land Encroachment
कमेटी ने आरोप लगाया कि स्टेशन रोड से उदियापोल पुलिस चौकी तक बने पुराने शहरकोट को तोड़कर कई होटल और दुकानदारों ने बिना सक्षम स्वीकृति के कब्रिस्तान की जमीन में 2.5 से 15 फीट तक अतिक्रमण कर पक्के निर्माण कर लिए। ज्ञापन में नगर निगम और यूडीए से पूछा गया है कि यदि इन निर्माणों की कोई स्वीकृति नहीं दी गई तो अब तक संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई। Historic Graveyard Udaipur
कमेटी ने जिला प्रशासन से मांग की है कि शहरकोट तोड़ने और कब्रिस्तान की भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही अतिक्रमण हटाकर कब्रिस्तान की भूमि को मुक्त कर इंतेजामिया कमेटी को सौंपा जाए, ताकि ऐतिहासिक कब्रिस्तान की भूमि को सुरक्षित रखा जा सके। Udaipur News
#Udaipur #Surajpol #Rajasthan #RajasthanNews #UdaipurNews #HistoricHeritage #MuslimCommunity #Cemetery #Encroachment #LocalNews #IndiaNews #HeritageConservation #UDA #MunicipalCorporation #BreakingNews
