उदयपुर नगर निगम परिसीमन: 80 वार्डों की अंतिम अधिसूचना जारी

बड़े बदलाव किए गए

 | 

उदयपुर 26 सितंबर 2025। नगर निगम के 80 वार्डों के परिसीमन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस बार परिसीमन में बड़े बदलाव किए गए हैं। राज्य सरकार ने पहले जारी किए गए वार्डों पर आई आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम अधिसूचना जारी की है। 

वार्ड गठन के प्रारूप आदेश पर आई आपत्तियों पर विचार करने के बाद राज्य सरकार ने नया आदेश जारी किया है। इस परिसीमन से निगम क्षेत्र का भूगोल बदलेगा और राजनीतिक परिदृश्य पर भी असर पड़ेगा। मौजूदा कई पार्षदों को अब चुनाव लड़ने के लिए नए सिरे से अपनी जमीन तैयार करनी होगी। 

उदयपुर नगर निगम के कमिश्नर अभिषेक खन्ना ने बताया कि डीएलबी जयपुर से अधिसूचना प्राप्त हो गई है। इसमें सभी वार्डों की सीमाएं तय की गई हैं और आबादी का भी उल्लेख किया गया है।