उदयपुर में नये पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन
लेकसिटी मॉल से संचालित होगा नया पासपोर्ट सेवा केंद्र
उदयपुर 30 अगस्त 2025। उदयपुर के लेकसिटी मॉल में नया पासपोर्ट कार्यालय शनिवार को औपचारिक रूप से शुरू किया गया। नए पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन मुख्य पासपोर्ट अधिकारी डॉक्टर श्रीनिवास ने किया।
पूर्व में संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र को स्थानांतरित कर अब इसे लेक सिटी मॉल में खोला गया है। नए कार्यालय की क्षमता पुराने केंद्र से दोगुनी है, जिससे अधिक संख्या में लोग एक साथ पासपोर्ट आवेदन कर सकेंगे। विशेष रूप से दिव्यांगजन के लिए यहां बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस केंद्र की मदद से लोगों को उसी दिन अपॉइंटमेंट मिलने की सुविधा भी मिल रही है, जिससे आमजन में उत्साह है।
डॉ. श्रीनिवास ने बताया कि हर जिले में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र भी संचालित हैं। इसके साथ ही पासपोर्ट वेन भी चलाई जाती है, जो हर सप्ताह ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर वहां के लोगों को सेवाएं उपलब्ध कराती है। इस पहल से आदिवासी इलाकों में भी प्रशासन की मदद से पासपोर्ट संबंधी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
#Udaipur #PassportSevaKendra #LakeCityMall #PassportServices #UdaipurNews #InclusiveFacilities #RajasthanNews #UdaipurTimes