Udaipur News: विशेष लोक अदालत मे 615 प्रकरण निस्तारित, 12 करोड़ 44 लाख रूपये के अवार्ड पारित

 | 
Lok Adalat

 

Udaipur Times, Udaipur Times: सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वाधान मे अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशो के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चेक संबंधित प्रकरणों के निस्तारण हेतू जिला एवं सेशन न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया।

एडीजे राहुल चौधरी ने बताया कि जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर में आयोजित विशेष लोक अदालत में चेक सम्बंधित कुल 615 प्रकरण निस्तारित किए गए एवं 12 करोड़ 44 लाख 65 हज़ार 791 रूपये के अवार्ड पारित किए गए।

उन्होंने बताया कि लंबित 606 प्रकरण में 12,44,65,791 रूपये एवं प्रि लिटीगेशन के 9 प्रकरण में 2,85,500 रूपये के अवार्ड पारित किए गए। प्रकरणों के निस्तारण हेतु कुल 9 बेंचो का गठन किया जिसमे 3 बेंचो का गठन उदयपुर मुख्यालय पर एवं 6 बेंचो का गठन तालुकाओं पर किया गया।

विशेष लोक अदालत के में यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के अधिकारीगण, बार एसोसिएशन के अधिवक्तागण एवं पक्षकार उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News