Udaipur News : यूडीए की कार्रवाई: पारड़ा में 7 हेक्टेयर सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त

अवैध बजरी कारोबार पर चला बुलडोजर

 | 
"UDA officials and enforcement team clearing illegal encroachments, temporary structures, and gravel stockpiles from government land in Revenue Village Parda, Udaipur, during a major anti-encroachment drive."

Udaipuir Times, Administrative News, 6 जून 2026 - उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजस्व ग्राम पारड़ा में करीब 7 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

यह कार्रवाई प्राधिकरण आयुक्त अभिषेक खन्ना और सचिव हेमेन्द्र नागर के निर्देश पर की गई। प्राधिकरण के तहसीलदार डॉ. अभिनव शर्मा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान प्रतापनगर चौराहे से भुवाणा चौराहे के बीच मुख्य मार्ग पर स्थित राजस्व ग्राम पारड़ा की आराजी संख्या 231 एवं 1156/231 की भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। Udaipur News

राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार यह भूमि उदयपुर विकास प्राधिकरण के नाम दर्ज सरकारी भूमि है, जिसका कुल क्षेत्रफल लगभग 10 से 12 हेक्टेयर है। यूडीए अधिकारियों के अनुसार पिछले कुछ समय से कुछ लोगों द्वारा इस भूमि का उपयोग निजी व्यवसाय के लिए किया जा रहा था। मौके पर बजरी का बड़े पैमाने पर भंडारण किया गया था।

इसके अलावा लोहे के केबिन लगाकर अस्थायी कार्यालय संचालित किए जा रहे थे तथा ट्रक, ट्रैक्टर और डम्पर खड़े कर बजरी परिवहन का कार्य किया जा रहा था। प्राधिकरण ने बताया कि बजरी कारोबार से जुड़े लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर अनाधिकृत रूप से बजरी का स्टॉक रखा जा रहा था और धीरे-धीरे अस्थायी निर्माण कर अतिक्रमण बढ़ाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान सभी अस्थायी निर्माण, लोहे के केबिन और अन्य अतिक्रमण हटाकर लगभग 7 हेक्टेयर भूमि को खाली करवाकर प्राधिकरण के कब्जे में लिया गया। Anti Encrochment Drive

यूडीए ने बताया कि भूमि को पुनः अतिक्रमण से बचाने के लिए जल्द ही वहां फेंसिंग करवाई जाएगी। कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण दल के प्रतापसिंह राणावत, दुलीचंद शर्मा, राजेश मेहता, दीपक जोशी सहित होमगार्ड के जवान महेश, धर्मेन्द्र और बाबूलाल मौजूद रहे।

#Udaipur #UDA #UdaipurDevelopmentAuthority #GovernmentLand #EncroachmentRemoval #AntiEncroachmentDrive #UdaipurNews #RajasthanNews #LandEncroachment #IllegalOccupation #GovernmentProperty #UrbanDevelopment #BajriBusiness #AdministrativeAction #PublicLand #RevenueVillageParda #BreakingNews #RajasthanUpdates #UdaipurUpdates #LocalNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News