NH-162E पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज
वल्लभनगर में भटेवर-चारभुजा मार्ग पर हाईवे निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि से अवैध कब्जे हटाए, प्रशासन ने दी आगे भी कार्रवाई की चेतावनी
Udaipur Times News, Anti Encrochment Drive उदयपुर 10 जून 2026- जिले में नेशनल हाईवे-162ई पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी गई है।
बुधवार को वल्लभनगर क्षेत्र में भटेवर से चारभुजा मार्ग तक हाईवे निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। Udaipur News
हाईवे अथॉरिटी, राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों की सहायता से पक्के और कच्चे निर्माण ध्वस्त किए गए। प्रशासन के अनुसार संबंधित खातेदारों को पहले ही मुआवजा राशि का भुगतान कर भूमि खाली करने के नोटिस दिए जा चुके थे, लेकिन निर्धारित समय सीमा के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध जताया, हालांकि भारी पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में अभियान शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया। Udaipur News
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में बाधा बनने वाले सभी अतिक्रमणों को नियमानुसार हटाया जाएगा।
#Udaipur #NH162E #HighwayProject #RajasthanNews #InfrastructureDevelopment #EncroachmentRemoval #Vallabhnagar #RoadConstruction
