मांगों को लेकर पंचायतीराज कर्मचारियों का यज्ञ,आंदोलन तेज करने की चेतावनी

उदयपुर में 900 कर्मचारी आधे दिन के कार्य बहिष्कार पर, सरकार से लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग

 | 
"Panchayati Raj ministerial employees performing a yagna at Hanuman Temple in RNT Medical College, Udaipur, demanding fulfillment of pending demands."

 

 

Udaipur Times News, Protest News, उदयपुर 19 जून 2026 - पंचायतीराज विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को आरएनटी मेडिकल कॉलेज स्थित हनुमान मंदिर में राज्य सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया। कर्मचारियों ने सरकार से लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि समाधान नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।

पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन उदयपुर के अध्यक्ष वेणीराम पटेल ने बताया कि 16 जून से जिलेभर के करीब 900 कर्मचारी आधे दिन के कार्य बहिष्कार पर हैं। प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत उदयपुर में भी ग्रामीण सेवा शिविरों का पूर्ण बहिष्कार किया जा रहा है। साथ ही 1 जुलाई से शुरू होने वाले ‘विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण’ में सहयोग नहीं करने का निर्णय लिया गया है। EmployeeProtest

कर्मचारी नेता राकेश परमार ने कहा कि संगठन ने 25 मई से जिले के सांसदों और विधायकों को ज्ञापन देकर मांगों से अवगत कराया था, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया। इसी कारण कर्मचारियों को आधे दिन के कार्य बहिष्कार का रास्ता अपनाना पड़ा।

उन्होंने बताया कि उदयपुर जिले के 900 कर्मचारी पिछले तीन दिनों से आधे दिन के कार्य बहिष्कार पर हैं, जिससे राज्य सरकार की कई योजनाओं के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। Strike

गिर्वा ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह देवड़ा ने कहा कि यदि समय रहते मांगों का समाधान नहीं किया गया तो कर्मचारी पूर्ण दिवस कार्य बहिष्कार करने के लिए मजबूर होंगे। UdaipurNews

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर स्पष्ट जॉब चार्ट लागू करना, पदोन्नति में 55 प्रतिशत कैडर के अनुसार लाभ देना तथा लेट जॉइनिंग वाले कर्मचारियों को नियमानुसार पदोन्नति का लाभ प्रदान करना शामिल है।

#Udaipur #Rajasthan #PanchayatiRaj #EmployeeProtest #GovernmentEmployees #Strike #UdaipurNews #RajasthanNews #LatestNews #IndiaNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News