PCPNDT नियम अनुसार सोनोग्राफी सेंटरों का नियमित निरीक्षण के निर्देश
उदयपुर 14 फरवरी 2026 चिकित्सा विभाग के जिला PCPNDT प्रकोष्ठ उदयपुर की ओर से शनिवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ हेमंत जाखड़ की अध्यक्षता एवं CMHO डॉ. अशोक आदित्य की अध्यक्षता में PCPNDT की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में नोडल अधिकारी PCPNDT एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(PBI) डॉ हेमंत जाखड़ ने उदयपुर जिले के उपखण्ड समुचित प्राधिकारी PCPNDT अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में PCPNDT एक्ट के नियम अनुसार सोनोग्राफी सेंटरों का नियमित निरीक्षण करें ।
एक्ट की सख्ती से पालन करते हुए इसमें कोताही नहीं बरतें। इसको लेकर सरकार भी गंभीर है। उन्होंने कहा कि PCPNDT एक्ट की प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य में 2 फरवरी से 17 फरवरी तक गहन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अधिक से अधिक निरीक्षण करेें। PCPNDT के अधिनियम एवं नियमों की पालना व अवैध रूप से लिंग प्रशिक्षण में लिप्त पाए जाने वाले सोनोग्राफी संस्थान पर सख्त कार्रवाई करे।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
