लेकसिटी के तीन जनों ने ब्रह्मताल चोटी पर फहराया तिरंगा

माइनस ​दस डिग्री में 1500 मीटर उंचाई पर पहुंचे सुबह चार बजे

 | 
Udaipur Set record on brahmatal lake

उदयपुर, 9 जनवरी। शहर के तीन जनों ने मिलकर माईन्स 10 डिग्री तापमान के बीच ब्रह्मताल चोटी पर भारतीय तिरंगा फहराया। शहर के महेश सिंघवी, डॉ. मनीष अग्रवाल और अनुभव मिश्रा ने उत्तराखण्ड स्थित ब्रह्मताल चोटी पर भारतीय तिरंगा फहराकर उदयपुर शहर का गौरव बढ़ाया है।

उत्तराखण्ड में स्थित 1500 मीटर उंचाई पर ब्रह्मताल चोटी पर उक्त तीनों ने तीन दिन में 29 किलोमीटर का चुनौतीपूर्ण सफर तय करते हुए दिनांक 8 जनवरी 2024 की सुबह चार बजे अंधेरे में पहुंचे। इन्होंने उदयपुर से सटी पहाड़ियों पर चढ़ाई का अभ्यास किया था।

अनुभव साझा करते हुए इन्होंने कहा कि पहली बार ट्रैकिंग पर गए थे। कई बार चढ़ाई करते समय पानी तक नहीं मिला। दो रात सो भी नहीं पाए, क्योंकि टेंट में बर्फ जम गई थी। जब शिखर पर पहुंचे तो वो अनुभव सबसे खास था। अब ये तीनों माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। ब्रह्मताल चोटी चढ़ने के लिए उदयपुर की नीमज माता, बाहुबली हिल्स, करणी माता जैसी हाइट पर चढ़ते थे। शुरुआत शौकियाना तौर पर की थी, अब ये पैशन बन गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News