अफवाह के चलते पेट्रोल पंप पर लगी भीड़
उदयपुर 24 मार्च 2026। शहर में बीती रात पेट्रोल से ज्यादा तेजी अगर किसी चीज़ ने पकड़ी तो वो थी “अफवाह की स्पीड”। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह बात सामने आई की कल से पेट्रोल गायब होने वाला है, वैसे ही शहर की जनता ने इसे सरकारी गजट मान लिया।
नतीजा-पेट्रोल पंपों पर ऐसा नज़ारा बना मानो मुफ्त में सोना बंट रहा हो।

जो लोग कल तक 100 रुपये में गाड़ी और आत्मसम्मान दोनों चला रहे थे, वे भी आज “फुल टंकी” के राष्ट्रीय अभियान में कूद पड़े। पेट्रोल पंप मालिक बेचारे हाथ जोड़ते रह गए “भाइयो-बहनों, पेट्रोल है, रहेगा भी”- लेकिन जनता ने ठान लिया था कि सच नहीं, सिर्फ फॉरवर्ड मैसेज ही सत्य है।
हालात ऐसे हो गए कि एक पंप पर भीड़ कम हुई तो लोग दूसरे पर ऐसे भागे जैसे वहां मुफ्त मिल रहा हो। कुल मिलाकर, पेट्रोल से ज्यादा लोगों का भरोसा खाली टंकी पर नजर आया।
#Udaipur #RajasthanNews #UdaipurNews #PetrolPanic #FuelCrisis #FakeNews #ViralRumor #BreakingNews #IndiaNews #SocialMediaImpact #UdaipurUpdates #Rajasthan
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
