हज से लौटे उदयपुर के हाजियो का गर्मजोशी से इस्तेकबाल
Udaipur Times, Udaipur Local News: 6 जून 2026। पवित्र हज यात्रा सम्पन्न कर लौटे उदयपुर के पहले जत्थे के हाजियो का शहर में भव्य स्वागत किया गया। मोहल्ला कमेटी, पूर्व पार्षद राशिद खान, रिश्तेदारों एवं क्षेत्रवासियों ने हाजियो का माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर और मुबारकबाद पेश कर इस्तेकबाल किया।
हज से लौटने वालों में हाजी सिराज खान, हज्जानी शबाना खान इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर हाजियो से मुलाकात की तथा उनके लिए दुआएँ कीं।
पूर्व पार्षद राशिद खान ने कहा कि हज इस्लाम का एक महत्वपूर्ण फ़र्ज़ है और हाजीयों का अपने वतन सकुशल लौटना पूरे समाज के लिए खुशी का अवसर है। मोहल्ला कमेटी एवं उपस्थित लोगों ने हाजियो को हज की मुबारकबाद देते हुए उनके द्वारा देश, प्रदेश और समाज की खुशहाली के लिए की गई दुआओं की सराहना की।
हाजियो ने भी हज यात्रा के अनुभव साझा करते हुए सभी के प्रेम और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया तथा मुल्क में अमन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ की। इस दौरान क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा और लोगों ने हाजीयों का फूल-मालाओं तथा मिठाइयों के साथ स्वागत कर अपनी खुशी का इज़हार किया
