उदयपुर के पीयूष ने PM मोदी के जन्मदिन पर तैयार किया अनोखा तोहफा

पीयूष प्रताप ने प्रधानमंत्री  के लिए सोने से  बेहद छोटा ‘मेक इन इंडिया’ मॉडल तैयार किया 

 | 
Prime Minister Birthday gift from Udaipur

 

 

Udaipur Times News, PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर देशभर में अलग-अलग तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उदयपुर के रहने वाले पियूष प्रताप सिंह कुशवाहा ने प्रधानमंत्री को अनोखा तोहफा देने के लिए सोने से बेहद छोटा ‘मेक इन इंडिया’ मॉडल तैयार किया है। पियूष के अनुसार, इस मॉडल का आकार महज 0.005 मिलीमीटर है। Piyush Pratap Singh

पियूष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान से प्रेरित होकर उन्होंने इस सूक्ष्म कलाकृति को तैयार करने का फैसला किया। इसे तैयार करने में उन्हें करीब 20 दिनों तक लगातार मेहनत करनी पड़ी। PM Modi Birthday

बेहद छोटे आकार के कारण मॉडल को सही स्वरूप देना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती रही। उन्होंने बताया कि मॉडल तैयार करते समय काफी बारीकी और सावधानी से काम करना पड़ा। आकार इतना छोटा था कि छोटी सी गलती से पूरी कलाकृति खराब हो सकती थी। Miniature Gold Make In India 

इसी वजह से उन्होंने धैर्य के साथ कई दिनों तक लगातार इस पर काम किया। पियूष का कहना है कि यह कलाकृति उनके लिए सिर्फ सोने से तैयार किया गया एक छोटा मॉडल नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान और देश के प्रति अपनी भावना को कला के माध्यम से व्यक्त करने का प्रयास है।

उनका उद्देश्य इस मॉडल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर समर्पित करना है। पियूष ने इस मॉडल को विश्व रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए भी आवेदन किया है। Unique Birthday gift for PM Modi

उनके अनुसार, रिकॉर्ड से जुड़ी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और अब उन्हें आगे की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है।

यदि उनका दावा मान्य होता है, तो यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। पियूष ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर तैयार की गई यह अनोखी सूक्ष्म कलाकृति लोगों का ध्यान आकर्षित करेगी और उनकी मेहनत को पहचान मिलेगी। World's Smallest Make in India Symbol 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News