उदयपुर पुलिस की अनूठी पहल, ‘जागृति’ अभियान का शुभारंभ
युवाओं को नशे से दूर रखने, मानसिक तनाव कम करने और सुरक्षित एवं स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से उदयपुर पुलिस द्वारा ‘जागृति-युवा चेतना, नशा मुक्त जीवन’ अभियान की शुरुआत
Udaipur Times News , Nasha Mukti Campaign उदयपुर 1 अक्टूबर 2026 - शहर में युवाओं को नशे से दूर रखने, मानसिक तनाव कम करने और सुरक्षित एवं स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से उदयपुर पुलिस ने एक निजी शैक्षणिक संस्था के साथ मिल कर ‘जागृति-युवा चेतना, नशा मुक्त जीवन’ अभियान की शुरुआत की गई।
आरएनटी मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। Initiative by Udaipur Police
कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाने की अपील की।
उन्होंने नशे की समस्या या अवैध मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना देने के लिए 8764527201 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया। Udaipur News
अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम, विशेषज्ञों के सत्र, गुप्त शिकायत बॉक्स, संवेदनशील विद्यार्थियों की पहचान, नशा मुक्ति केंद्रों में उपचार और परिजनों की काउंसलिंग सहित सात चरणों में कार्ययोजना लागू की जाएगी।
कार्यक्रम में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने युवाओं को नशे से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान तथा उपचार के बारे में जानकारी दी।