डाक विभाग उदयपुर मंडल द्वारा फ्रेंचाइजी हेतु आवेदन आमंत्रित

आवेदक की आयु आवेदन तिथि पर न्यूनतम 18 वर्ष तथा 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक 
 | 
Indian Post

उदयपुर 9 मई 2026। उदयपुर डाक मंडल द्वारा डाक सेवाओं के विस्तार एवं आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु डाक फ्रेंचाइजी संचालक बनने के लिए इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

डाक मंडल के प्रवर अधीक्षक ने बताया कि फ्रेंचाइजी के माध्यम से स्पीड पोस्ट, इंडिया पोस्ट पार्सल, अंतरराष्ट्रीय EMS, ट्रैक्ड पैकेट सेवा आदि बुकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अतिरिक्त पार्सल वितरण एवं पिक-अप/कलेक्शन संबंधी कार्य भी किए जाएंगे।

आवदेन करने के लिए इच्छुक आवेदक की आयु आवेदन तिथि पर न्यूनतम 18 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदक को कंप्यूटर एवं स्थानीय भाषा के साथ अंग्रेजी का सामान्य ज्ञान होना चाहिए। साथ ही स्वयं का अथवा किराये का  दो अथवा चार पहिया वाहन एवं वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है। 

फ्रेंचाइजी संचालन हेतु न्यूनतम 50 वर्गफीट का दुकान/स्थान, कंप्यूटर अथवा स्मार्टफोन, प्रिंटर, स्कैनर एवं वजन मशीन उपलब्ध होना आवश्यक है। चयनित आवेदक को 10 हजार की सुरक्षा राशि NSC/KVP/TD/बैंक गारंटी के रूप में चयन उपरांत जमा करनी होगी। इच्छुक आवेदक https://app.indiapost.gov.in/customer&selfservice/login लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते है। विस्तृत जानकारी प्रवर अधीक्षक डाकघर कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

#Udaipur #IndiaPost #PostalFranchise #SpeedPost #IndiaPostParcel #EMS #GovernmentJobs #FranchiseOpportunity #UdaipurNews #DepartmentOfPosts