उदयपुर में मुस्लिम कॉलोनियों पर विवादित टिप्पणी का विरोध: अंजुमन तालीमुल इस्लाम ने ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की

जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उदयपुर विधायक ताराचंद जैन द्वारा मुस्लिम बहुल क्षेत्रों खांजीपीर और आयड़ को लेकर दी गई कथित विवादित टिप्पणी पर कड़ा विरोध दर्ज कराया

 | 
Protest against objectionable comment by MLA Tara Chand

Udaipur Times News, Protest Against Objectionable Comment by MLA, Udaipur MLA, उदयपुर 27 अगस्त 2026 - अंजुमन तालीमुल इस्लाम ने उदयपुर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उदयपुर विधायक ताराचंद जैन द्वारा मुस्लिम बहुल क्षेत्रों खांजीपीर और आयड़ को लेकर दी गई कथित विवादित टिप्पणी पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

संस्था ने आरोप लगाया है कि इन क्षेत्रों को 'मिनी पाकिस्तान' और 'पाकिस्तान' जैसे आपत्तिजनक शब्दों से संबोधित किया गया, जिससे उदयपुर के मुस्लिम समाज और स्थानीय निवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं और क्षेत्र के सामाजिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि भारत में रहने वाला हर मुस्लिम संविधान और कानून व्यवस्था में पूर्ण विश्वास रखता है। Udaipur News

ऐसी भ्रामक और विभाजनकारी भाषा समाज में गलत संदेश फैलाती है।

अंजुमन तालीमुल इस्लाम ने कलेक्टर से इस पूरे मामले की निष्पक्ष व तथ्यात्मक जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई करने की मांग की है ताकि क्षेत्र में शांति और एकता बनी रहे। Community Protest

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News