R-CAG के माध्यम से वंचित दृष्टि बाधित बच्चों को मिली दृष्टि
उदयपुर 19 सितंबर 2025 | झाड़ोल उपखंड के लीलावास गाँव स्थित कालबेलिया बस्ती, जो लंबे समय से परिवार सहित कचरा बीनने और समाज में स्वच्छता हेतु योगदान देती रही है, कूड़ा उठाकर उसे पुनःचक्रण द्वारा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण करने वाले इस समुदाय के परिवारों में परंपरागत रूप से बच्चों की संख्या अधिक होने से भोजन की कमी, कुपोषण, निरक्षरता और दृष्टिबाधित बच्चों के उपचार में कठिनाइयों जैसी चुनौतियाँ सामने आ रही थीं।
कुछ दिवस पूर्व यहाँ बच्चों के मुद्दों पर कार्यरत संगठन राजस्थान चाइल्ड एडवाइजरी ग्रुप (R-CAG) ने पहुँच कर बच्चों और उनके परिवार की समस्याओ को सरकार के सामने उठाया था, साथ ही यह भी संकल्प लिया था कि बच्चों के संरक्षण हेतु हर संभव सहायता ग्रुप की ओर से भी की जाएगी l उसी के तहत दृष्टि बाधित बच्चों को जहाँ चश्मे की नितांत आवश्यकता थी और सरकारी अस्पताल की उसकी उपलब्धता नहीं होते देख आर-केग द्वारा चिन्हित समस्त दृष्टि बाधित बच्चों को आज शहर के हिरण मगरी सेक्टर 6 स्थित गायत्री सेवा संस्थान के विवेकानंद सभागार में डॉक्टर परामर्श से बताए गए विशेष नम्बरी चश्मे वितरित किए गए l
R-CAG के अध्यक्ष एवं समाज सेवी चन्द्रगुप्त सिंह चौहान ने बताया की कुछ दिवस पूर्व गाँव की विजट के दौरान कई गंभीर स्थितियों का पता चला जिस पर सरकार के मंत्री सहित आला अधिकारियों से चर्चा की गई l गाँव को जहाँ माँ बाड़ी की सौगात मिली वही बच्चों का उदयपुर स्थित महाराणा भोपाल चिकित्सालय में जाँच करवाई गई थी l R-CAG लीलावास हेतु तब तक फ़ॉलोअप लेता रहेगा जब तक समस्त बच्चे मुख्य धारा से नहीं जुड़ जाते l
R-CAG के महासचिव एवं पूर्व सदस्य राजस्थान बाल आयोग, राजस्थान सरकार डॉ. शैलेन्द्र पण्ड्या ने बताया कि बच्चों में कुपोषण के साथ दृष्टि बाधिता के उपचार हेतु विशेषज्ञों द्वारा विशेष चश्मों की आवश्यकता बताई गई थी जिसकी उपलब्धता राजकीय अस्पताल में न होने पर भामाशाह डॉ. राहुल व्यास, हिम्मत सोनी एवं प्रेम चारण द्वारा करवाई गई l आज जब बच्चों ने चश्मे पहन कर दुनिया को देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा, नन्ही बच्ची जिसका नाम ख़ुशी है उसने अपने पिता से लिपट कर अत्यधिक ख़ुशी जाहिर की l
भामाशाह हिम्मत सोनी ने R-CAG के प्रयासों की सरहाना करते हुए 100 बच्चों को निःशुल्क जाँच एवं चश्मे उपलब्ध करवाने की घोषणा की l
इस अवसर पर R-CAG के पदाधिकारी एवं समाजसेवी प्रदीप रावानी, समिधा संस्थान से सुनीता राठौड़, अनुसंधान अधिकारी अशोक मालवीय, कुंतल जोशी, सुनील पालीवाल, आरोग्य शेखर व्यास, अरुण जी शर्मा, दिलीप दमामी, मदन लाल, गायत्री सेवा संस्थान से नितिन पालीवाल, आशीता जैन सहित बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे l
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
