उदयपुर में कब होगी बारिश? मौसम विशेषज्ञों ने दिया बड़ा अपडेट

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 20 जुलाई तक हल्की बारिश की संभावना है, इसके बाद 10–15 दिन का मानसूनी ब्रेक पड़ सकता है।
 | 
Dark monsoon clouds over Udaipur city as rainfall remains below normal during the 2026 monsoon season.

Udaipur Times: Weather News: उदयपुर 18 जुलाई 2026 -  शनिवार को उदयपुर में मौसम सामान्य रहा और शहरवासी ये कयास लगते रहे की शायद शाम होते होते बारिश का दौर शुरू हो जाए। दूसरी और गर्मी और उमस का असर भी बढ़ गया। यही नहीं प्रदेश भर में बारिश की रफ़्तार अब तक धीरे ही रही है जहाँ इस समय तक हर साल 1 जून से 16 जुलाई के बीच औसतन 120mm की बारिश देखी  जाती है लेकिन इस बार मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 112mm बारिश ही दर्ज की गई है, यानि की प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 8 % बारिश कम हुई है ऐसे में शहर वासियों और ख़ास कर किसानो के माथे पर लकीरे गहराने लगी हैं। WeatherNews

इसके अतिरिक्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के करीब 18 जिले कम वर्षा वाली श्रेणी में पहुँच गए है। उदयपुर में अब तक 120 मिमी बारिश हुई है जो की सामान्य से 35 % कम है। Monsoon2026

गौरतलब है की संभाग में सलूंबर अब तक 227 मिमी बारिश के साथ सबसे बेहतर स्थिति में है। जो सामान्य से करीब 31 % अधिक है। तो वहीँ 233 मिमी बारिश के साथ चित्तौड़गढ़ दूसरे पायदान पर है जो सामान्य  से करीब 22 % अधिक है। तो वहीँ प्रतापगढ़ 254 मिमी, डूंगरपुर 141 मिमी, राजसमंद 115 मिमी और 122 मिमी बारिश के साथ बांसवाड़ा सबसे कमजोर स्थिति में है। Monsoon2026

इस विषय पर बात करते हुए मौसम विशेषज्ञ डॉ. आर एस देवड़ा ने बताया की इस बार अब तक मेवाड़ क्षेत्र में या दक्षिणी राजस्थान में बारिश कम हुई है। बंगाल की खाड़ी में जो लौ प्रेशर का सेंटर था वो कमजोर पड़ गया है और ऐसे में मानसून के दूसरा दौर भी कमजोर होने की स्थिति है, लेकिन 20 जुलाई तक एक बार खंड वर्षा होने की संभावना है।  

इसके बाद में स्थिति ऐसी ही रहने की बात सामने आ रही है और मानसून में 10 से 15 दिनों का गैप रहने की संभावना है क्युकी अब तक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों में ही कोई एक्टिविटी नहीं हैं। सको देखते हुए उदयपुर में बारिश औसत से कम होने की संभावना है लेकिन उदयपुर की जो झीलें हैं उनमे पानी की आवक हो जाएगी और झीलों को ओवरफ्लो होने की भी पूरी संभावना है।  Udaipur News

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News