वर्ल्ड की 25 बेस्ट सिटीज में उदयपुर का दूसरा स्थान, पिंकसिटी को भी छोड़ा पिछे

25 बेस्ट सिटीज में राजस्थान के दो शहरों का  नाम दर्ज

 | 
Fatehsagar udaipur

 पर्यटकों ने उदयपुर में बेहतर कोरोना प्रबंधन के हिसाब से अपनी वोटिंग की

लेकसिटी कहे जाने वाले उदयपुर ने फिर से एक बार वर्ल्ड की बेस्ट सिटीज में अपना नाम शामिल कर लिया है। विश्व की 25 बेस्ट सिटीज में राजस्थान के दो शहरों ने अपना नाम दर्ज करवाया है। विश्व में पर्यटन के लिहाज से मैक्सिको के बाद दूसरे स्थान पर प्रदेश का उदयपुर रहा है। वहीं वर्ल्ड हेरिटेज सिटी जयपुर 17वें स्थान पर रहा है। विश्व की पर्यटन क्षेत्र की प्रतिष्ठित पर्यटन मैग्जीन ट्रेवल एंड लेजर का वर्ल्ड बेस्ट सिटी अवार्ड सर्वे में उदयपुर को 91.32 प्रतिशत अंक हासिल हुए है। वहीं जयपुर को 88.68 प्रतिशत अंक मिले है।

Udaipur

जबकि मैक्सिको 93.54 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान मिला है। आपको बता दे कि सर्वे में पर्यटन के लिहाज से वर्ल्ड बेस्ट 25 सिटी की रैंकिंग जारी की है। बेहतर कोरोना प्रबंधन, व्यवस्थित नगरीय विकास और विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों के चलते उदयपुर ने दूसरे नंबर का खिताब हासिल किया है। सर्वे अंको के हिसाब से देखा जाए तो हमारा उदयपुर सर्वे में  मैक्सिको से 1.91 प्रतिशत अंक पीछे रहा है।

कब हुई वोटिंग

रीडर्स सर्वे के लिए गत 1 जनवरी से मई के बीच वोटिंग की गई इसमें उदयपुर और जयपुर की बसावट और मेहमान नवाज़ी, यहां के पर्यटक स्थल, कला संस्कृति, लोगों का पर्यटकों से दोस्ताना व्यवहार, खरीददारी अन्य अनुभवों पर रेंटिंग दी जाती है। ज्यादातर पर्यटकों ने राजस्थान में बेहतर कोरोना प्रबंधन के हिसाब से अपनी वोटिंग की है।

udaipur

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News