उदयपुर में धार्मिक झंडा हटाए जाने को लेकर माहौल गर्माया
आईजी उदयपुर से मिले समाज प्रतिनिधि, निष्पक्ष जांच की मांग
उदयपुर 15 सितंबर 2025। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा लगाए गए धार्मिक झंडे को पुलिस ने देर रात करीब 3:30 बजे हटाकर काट दिया और जमीन पर फेंक दिया। इस घटना से मुस्लिम समाज में गहरी नाराजगी व्याप्त हो गई। इस कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग कलेक्टरी कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने उदयपुर रेंज के आईजी से मुलाकात कर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर मोहल्ले के नेता मोहम्मद तसलीम और अंजुमन तालीमुल इस्लाम के प्रतिनिधियों ने भी आईजी उदयपुर से मुलाकात की और इस कुप्रवृति के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की।
आईजी उदयपुर रेंज ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोग एकजुट होकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है।
#Udaipur #RajasthanNews #BreakingNews #EidMiladUnNabi #UdaipurProtest #MuslimCommunity #PoliceAction #ReligiousControversy #UdaipurTimes
