इतिहास और विरासत से रूबरू हुए उदयपुरवासी , दुर्लभ मुद्रा एवं संग्रह प्रदर्शनी का भव्य आगाज

1500 साल पुरानी धरोहरों से लेकर सवा सौ साल पुराने श्रीनाथजी व एकलिंगजी के चित्रों ने खींचा ध्यान; पहले ही दिन खरीदारों की उमड़ी भीड़

 | 
Rare Cion Collection

 

Udaipur Times News, Coin Collection, उदयपुर 13 नवंबर 2026 । झीलों की नगरी उदयपुर में शुक्रवार से इतिहास, कला और दुर्लभ वस्तुओं का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। अशोका ग्रीन में तीन दिवसीय श्मुद्रा एवं दुर्लभ संग्रह प्रदर्शनीश् का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ। 15 नवंबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी के पहले ही दिन शहरवासियों और इतिहास प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह नजर आया।

बड़ी संख्या में लोग सदियों पुरानी विरासत को करीब से देखने और उनके रोचक इतिहास को जानने पहुंचे। 1500 वर्ष पुरानी धरोहरें और रियासतों के ताले बने आकर्षण प्रदर्शनी के आयोजक संदीप जैन ने बताया कि यहां 100 से लेकर 1500 वर्ष से भी अधिक पुरानी ऐतिहासिक वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं।

देश के विभिन्न राज्यों से आए संग्रहकर्ताओं ने अपने वर्षों की मेहनत से जुटाए गए खजाने को यहां सजाया है। प्रदर्शनी में मुगलकालीन सिक्के, ब्रिटिश दौर के मेडल, प्राचीन बर्तन, पानी में तैरने वाले अनोखे पत्थर और मेवाड़ सहित देश की विभिन्न रियासतों के पुराने ताले लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। संग्रहकर्ता आगंतुकों को प्रत्येक वस्तु के निर्माण काल और उसके ऐतिहासिक महत्व की बारीक जानकारी भी दे रहे हैं। Udaipur News 

विशेष नंबर के नोटों और एंटीक घड़ियों की रही भारी मांग भीलवाड़ा से आए संग्रहकर्ता मधुसूदन के स्टॉल पर सुबह से ही खरीदारों और शौकीनों की भीड़ जुटी रही। उनके संग्रह में 100 से 150 साल पुरानी घड़ियां, पारंपरिक आभूषण, देशी-विदेशी सिक्के और 1 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक के दुर्लभ नोट शामिल हैं।

मधुसूदन ने बताया कि पुराने और वर्तमान दौर के नोटों का मूल्य उनकी प्राचीनता, कंडीशन और खास सीरियल नंबर के आधार पर तय होता है। फैंसी और दुर्लभ नंबर वाले नोटों को खरीदने में युवाओं और संग्रहकर्ताओं ने खासी दिलचस्पी दिखाई।

सवा सौ साल पुरानी एकलिंगनाथ की पेंटिंग बनी कला प्रेमियों की पसंद कला और चित्रकारी के शौकीनों के लिए नाथद्वारा से आए एक संग्रहकर्ता ने 150 से 200 वर्ष पुरानी दुर्लभ पेंटिंग्स की श्रृंखला पेश की है।

इनमें कैलाशपुरी स्थित श्री एकलिंगनाथ महादेव की करीब 125 वर्ष पुरानी पेंटिंग विशेष आकर्षण रही। इसके साथ ही श्रीनाथजी और राधा-कृष्ण की प्राचीन चित्रकला भी दर्शकों को खूब भा रही है। संग्रहकर्ता आगंतुकों को उस दौर की चित्रण शैली और रंगों की बारीकियों से अवगत करा रहे हैं।

विदेशी मुद्राओं और संस्कृति की भी दिखी झलक प्रदर्शनी में भारतीय धरोहरों के साथ-साथ श्रीलंका, तिब्बत और थाईलैंड जैसे देशों की प्राचीन मुद्राएं, पारंपरिक आभूषण और कलाकृतियां भी सजी हैं।

सुव्यवस्थित तरीके से लगाई गई इस प्रदर्शनी में पहले ही दिन खरीदारों के उत्साह को देखते हुए आयोजक और संग्रहकर्ता बेहद उत्साहित हैं। यह आयोजन आमजन के लिए न केवल दुर्लभ वस्तुएं खरीदने, बल्कि समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समझने का एक बेहतरीन मंच साबित हो रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News