अयोध्या राम मंदिर मुद्दे पर उदयपुर में संतों का प्रदर्शन, पप्पू यादव और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी

उदयपुर में साधु-संतों ने भगवा वेश में संसद प्रदर्शन का विरोध करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, सांसद की सदस्यता समाप्त करने की मांग की।

 | 
Saints and seers protest at Udaipur Collectorate demanding action against MP Pappu Yadav over Parliament demonstration in sadhu attire.

 

Udaipur Times News, Protest against PappuYadav , ParliamentProtest,उदयपुर 3 अगस्त 2026- अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और चंदे से जुड़े मुद्दे को लेकर संसद परिसर में विपक्ष द्वारा किए गए प्रदर्शन के तरीके का मेवाड़ के साधु-संतों ने विरोध किया।

संसद के बाहर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव द्वारा साधु का वेश धारण कर प्रदर्शन किए जाने के विरोध में बड़ी संख्या में साधु-संत उदयपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे। संतों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए सांसद पप्पू यादव और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। ParliamentProtest

इसके बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संत इंद्रदास महाराज ने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावे या चंदे की हेराफेरी का विरोध करना उचित है, क्योंकि इससे देश-विदेश के करोड़ों रामभक्तों की आस्था जुड़ी हुई है। लेकिन इस मुद्दे की आड़ में भगवा वस्त्र पहनकर साधु-संतों का रूप धारण कर संसद जैसे स्थान पर प्रदर्शन या नाटक करना संत परंपरा और सनातन संस्कृति का अपमान है। UdaipurNews

संतों ने आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के लिए बार-बार भगवा वस्त्र और साधु-संतों की छवि का इस्तेमाल किया जा रहा है। Saints staged protest in Udaipur

उन्होंने मांग की कि साधु का वेश धारण कर प्रदर्शन करने वाले सांसद पप्पू यादव के खिलाफ कठोर कानूनी और संवैधानिक कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन कर रहे संतों ने पप्पू यादव की संसद सदस्यता समाप्त करने की भी मांग रखी। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो मेवाड़ के विभिन्न अखाड़ों और साधु-संतों को एकजुट कर राजस्थान में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

#Udaipur #Rajasthan #PappuYadav #Parliament #ParliamentProtest #Mewar #Saints #Sanatan #RamMandir #PoliticalNews #IndiaNews #UdaipurNews #RajasthanNews #BreakingNews #LatestNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News