शहरी सेवा शिविर 2025 में पहुंचे सैकड़ो शहर वासी लाभान्वित

ग्रामीण विधायक मीणा ने बांटे अनुमति पत्र

 | 
Shahri Seva Shivir

उदयपुर 20 सितंबर 2025। राज्य सरकार के निर्देश पर नगर निगम उदयपुर द्वारा  शहरी सेवा शिविर काआयोजन किया गया। तीसरे दिन शिविर वार्ड संख्या 18,19,20,21,22 हेतु  सामुदायिक भवन सेक्टर 14 में आयोजित किया गया।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर शहर वासियों को निगम से संबंधित कार्य आसानी से संपन्न हो सके इस हेतु शहरी सेवा शिविर 2025 का आयोजन किया जा रहा है। तीसरे दिन शुक्रवार को सेक्टर 14 स्थित सामुदायिक भवन में वार्ड 18,19,20,21,22 के नागरिकों हेतु शिविर का आयोजन किया। शुक्रवार को भी सैकड़ो वार्ड वासियों की संख्या अपने कार्यों को सम्पन्न करवाने हेतु शिविर में पहुंची और अपने कार्य को संपूर्ण कर खुश हुए।

प्री कैंप में बताई समस्याएं ,एक ही दिन में हुआ समाधान

शुक्रवार को सेक्टर 14 स्थित हवा मंगरी के सोसाइटी के पदाधिकारियों ने नगर निगम उपायुक्त दिनेश मंडोवरा का सम्मान कर उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट किया। पदाधिकारियों ने बताया कि जो कार्य हमारे द्वारा प्री कैंप में बताए गए थे वह आज एक ही दिन में पूरे कर दिए गए इससे यह स्पष्ट होता है कि निगम द्वारा सकारात्मक कार्य किया जा रहा है, एवं राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य किया जा रहा है।

एक दिन में भवन अनुमति पाकर खुश हुए आवेदक

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शिविर के दूसरे दिन भी भवन अनुमति के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कर अनुमति जारी की गई है। कम समय में प्राप्त हुई अनुमति को लेकर आवेदकों ने निगम के साथ साथ राज्य के मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है।

154 स्थान हुए रोशन

शहरी सेवा शिविर के अंतर्गत शुक्रवार को शहर में 154 स्थान पर कई समय से रोशनी नहीं होने की शिकायतें प्राप्त हुई थी, शिकायत मिलने की तुरंत पश्चात ही आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर विद्युत शाखा द्वारा सभी 154 स्थान पर रोशनी उपलब्ध करवाई है। जिससे शहर वासी लगने वाले कैंप में की गई कार्यवाही से लाभान्वित हुए हैं।

कई समय से अटके कार्य हुई पूरे

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि गुरुवार को शहर के वार्ड संख्या 18,19,20,21,22 हेतु शहरी सेवा शिविर का सामुदायिक भवन सेक्टर 14 में आयोजित किया गया था। इन वार्डो में कई वार्ड वासियों के कार्य लंबे समय से नगर निगम में लंबित चल रहे थे जिन्हें त्वरित कार्रवाई करते हुए संपन्न किए गए। शिविर में 5 पट्टे जारी किए गए। भवन अनुमति निर्माण की 3 अनुमति त्वरित कार्यवाही कर जारी की गई, साथ ही नामांतरण के 7 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसी के साथ 12 फायर एनओसी जारी की गई और चिकिस्ता संबंधित जांच  में 300 लोगो ने लाभ लिया।

आज यहां आयोजित होगा शिविर

निगम आयुक्त खन्ना के अनुसार आज वार्ड संख्या 23,24,25,27 हेतु सामुदायिक भवन आवरी माता  में शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।  वार्ड वासी अपने वंचित कार्य हेतु सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ शिविर में उपस्थित होवे जिससे उनके वंचित कार्य बिना किसी समस्या के संपन्न किए जा सके।

ग्रामीण विधायक मीणा ने बांटे अनुमति पत्र

शुक्रवार के शिविर के तीसरे दिन शहर उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा शिविर में पहुंचे, उनके साथ पूर्व सभापति रविंद्र श्रीमाली, समाज सेवी गजपाल सिंह, निवर्तमान क्षेत्रीय पार्षद महेश त्रिवेदी, समाज सेवी दीपक बोल्या, अमृतलाल मेनारिया आदि उपस्थित रहे। विधायक मीणा ने निगम शिविर में तैयार विभिन्न प्रमाण पत्र बांट कर शिविर के सफल संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News