Udaipur Smart City: सूरजपोल की एक गली में डीपी सड़क पर गिरी हुई है

सड़क पर गिरी हुई डीपी से करंट की सप्लाई चालू है ऐसे में क्षेत्रवासी काफी डरे हुए है 

 | 
Udaipur Smart City

उदयपुर को स्मार्ट सिटी बनाने की जिद ने शहर को और मुसीबत में ला दिया है। शहर के अधिकांश इलाको में स्मार्ट सिटी (Udaipur Smart City) के कार्यो के बाद लोग परेशान है। अंदरूनी इलाकों में रोजाना एक्सीडेंट और गाड़ियों के स्लीप होने की सूचना आ रही है। लेकिन अधिकारी अब क्या बोलें ? इसका जवाब शायद उनके पास भी नहीं है और जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया है। 

सूरजपोल इलाके में अस्थल मन्दिर के सामने खटीक वाडा वाली गली में एक डीपी पिछले कई दिनों से सड़क पर गिरी हुई है, जो किसी की भी जान ले सकती है। ऐसा नही है कि इसकी शिकायत पर विभाग नही आया लेकिन सिर्फ देखकर इतिश्री कर ली। 

udaipur smart city

यहाँ पिछले कई दिनों से सड़क पर गिरी हुई डीपी से करंट की सप्लाई चालू है ऐसे में क्षेत्रवासी काफी डरे हुए है पर अधिकारी निश्चिन्त। यही नही यहां सफाई का आलम भी जबरदस्त है। यहाँ पूरे एरिया में एक ही हेण्डपम्प है और उसके पास भी गन्दगी पसरी हुई है। अब जो लोग प्यास से नहीं मरेंगे वो इसकी गन्दगी से दम तोड़ देंगे। 

क्षेत्रवासियों ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार जिम्मेदारों से भी की है लेकिन कोई आकर देखने वाला नहीं है। शायद किसी बड़े आंदोलन या जनहानि की सूचना से पहले विभाग नही जागेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News