उदयपुर में एसपी अमृता दुहन ने शुरू की व्हाट्सएप हेल्पलाइन

8764527201 पर अब सीधे दें अपराध, छेड़खानी और अवैध गतिविधियों की सूचना, पहचान रहेगी गोपनीय

 | 
Udaipur SP Dr Amrita Duhan announcing WhatsApp helpline for public

उदयपुर 13 अप्रैल 2026 -  नव-नियुक्त एसपी डॉ अमृता दुहन ने शहर वासियों की सुविधान और सुरक्षा के ध्यान में रखते हुए एक वाट्सएप्प हेल्पलाइन नंबर  8764527201 जारी किया है। दुहन का कहना है की एसपी उदयपुर के सीयुजी नंबर का वाट्सएप्प अकाउंट सीधा वो खुद ही देखेंगी।  ऐसे में कोई भी व्यक्ति अगर अपराध से जुडी कोई जानकारी देना चाहे तो इस नंबर के जरिए सीधा उनतक जनकारी पहुंचा सकते है। 

एसपी ने लोगों से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा की अगर किसी को लगता है की ज़िले के किसी क्षेत्र में कोई अवैध गतिविधि का सञ्चालन हो रहा है या कोई ऐसा क्षेत्र है जहां महिलाओं और बच्चियों को असहज महसूस होता है। या उनके साथ कोई छेड़खानी की जाती है। ,या फिर ऐसा कोई क्षेत्र है जहाँ पुलिस की मौजूदगी या पुलिस का मूवमेन्ट कम है और आपको लगता है की अगर उस क्षेत्र में कार्यवाही होने से माहौल ज़िले और उदयपुर क्षेत्र का सुधर सकता है तो ऐसे में सभी को विश्वास दिलाया जाता है की पुलिस आमजन के सहयोग से पूरी तत्परता से कार्यवाही करेगी और सुचना देने वाले का की पहचान पूर्ण तः गोपनीय रखी जाएगी।  

एसपी ने कहा की जनता ज्यादा से ज्यादा जानकारी उन्हें दे ताकि उदयपुर में पोलिसिंग और बेहतर हो सके और पुलिस की कार्यप्रणाली और भी बेहतर हो सके।  

#Udaipur #Rajasthan #UdaipurPolice #AmritaDuhan #PublicSafety #WomenSafety #CrimeReporting #WhatsAppHelpline #DigitalPolicing #RajasthanNews #UdaipurNews #LocalNewsUdaipur
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News