उदयपुर टेक्स बार एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न

सी.एस. नेनावटी अध्यक्ष एवं महेश मेनारिया सचिव निर्वाचित

 | 
udaipur tax bar association

उदयपुर 2 अप्रैल 2024। उदयपुर टेक्स बार एसोसिएशन के वर्ष 2024-25 की कार्यकारिणी के गठन हेतु शनिवार को आयोजित आम सभा में सर्वसम्मति से सीए सी. एस. नेनावटी अध्यक्ष एवं सीए महेश मेनारिया सचिव चुने गए। 

साथ ही सीए गौतम सुखलेचा उपाध्यक्ष, सीए हातिम हुसैन कांकरोलीवाला संयुक्त सचिव, सीए शैलैष माहेश्वरी सांस्कृतिक सचिव, एवं एडवोकेट निशांत शाह साहित्यिक सचिव मनोनित हुए। एडवोकेट जितेन्द्र चित्तौड़ा, सीए विशाल मेनारिया एवं एडवोकेट सुनिल अग्रवाल सदस्य चुने गए। 

निवर्तमान अध्यक्ष सुधीर मेहता एवं सचिव आशीष ओस्तवाल पदेन सदस्य मनोनित हुए। अध्यक्ष सीए सी.एस. नेनावटी ने बताया कि कार्यकारिणी का लक्ष्य समस्त सदस्यों का शैक्षणिक ज्ञानवर्धन के साथ व्यवहार में आ रही परेशानियों के समाधान पर रहेगा। उदयपुर टेक्स बार एसोसिएशन वर्ष 1951 से निरन्तर सदस्यों के विकास हेतु प्रयासरत है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News