दीपक एरन अध्यक्ष व हातिम कंकरोलीवाला टैक्स बार एसोसिएशन के सचिव बने

उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित 

 | 

उदयपुर 2 अप्रैल 2026 । संभाग की 75 वर्ष पुरानी प्रतिष्ठित उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा में दीपक एरन को अध्यक्ष और हातिम हुसैन काकरोलीवाला को सचिव चुना गया। एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष गौतम सुखलेचा ने बताया कि नई कार्यकारिणी में अरुण रत्नावत को उपाध्यक्ष, अंकित जैन संयुक्त सचिव एवं कोषाध्यक्ष,  सविता गुप्ता साहित्य सचिव, पंकज नेवटिया सांस्कृतिक सचिव, हितेश भदादा, सुनील सिंगल, राहुल उदावत, रोहन मित्तल  एवं गिरीश बोहरा को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।  

नॉमिनेशन कमेटी के अध्यक्ष सुधीर मेहता ने बताया कि इसी प्रकार उदयपुर टैक्स बार चैरिटेबल सोसायटी के चुनाव में दीपक प्रजापत को अध्यक्ष, महेश मंडोवरा को सचिव, अंकित जैन को कोषाध्यक्ष तथा राजेश देवपुरा, राकेश पोरवाल व अंशुल कटेजा को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। 

एसोसिएशन के निवर्तमान सचिव अंकुश जैन ने बताया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक एरन ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बताते हुए सरकारी विभागों से विशेषकर आयकर एवं केंद्रीय तथा राज्य वस्तु कर विभाग से टैक्स बार सदस्यों के समन्वय की आवश्यकता जताई। साथ ही टैक्स बार सदस्यों द्वारा सामाजिक हितार्थ टैक्स संबंधी सेवाओं के बारे में भी अपने विचार रखे। 

इससे पहले निवर्तमान अध्यक्ष गौतम सुखलेचा ने वार्षिक आम सभा में उपस्थित 250 से अधिक सदस्यों के समक्ष अध्यक्षीय संबोधन में वर्ष भर की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि उनके कार्यकाल में 14 से अधिक स्टडी सर्कल मीटिंग्स, मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर, आरआरसी, आयकर एवं जीएसटी विभाग सहित विभिन्न विभागों के साथ समन्वय कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं तथा राष्ट्रीय पर्वों पर सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न किए गए।

उदयपुर टैक्स बार चैरिटेबल सोसायटी के निवर्तमान अध्यक्ष पवन तलेसरा और सचिव कल्पेश जैन ने बताया कि इस अवसर पर सदस्यों और परिवारिक सदस्यों के लिए के लिए होली मिलन एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। उन्होंने विशेष रूप से नानावटी जी, महेश मेनारिया, सी.पी. बंसल, संदीप लोढ़ा, आशीष रतनावत, आनंद पगारिया, अमित तिवारी एवं सभी स्पॉन्सर्स का अमूल्य सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया। साथ ही पंकज जैन, सी.पी. बाल्दी, शैलेश माहेश्वरी एवं सम्पूर्ण स्पोर्ट्स कमेटी तथा इस वर्ष जुड़े 11 नए सदस्यों का भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सुधीर मेहता का नामांकन समिति के गठन में महत्वपूर्ण योगदान हेतु आभार व्यक्त किया गया।

चैरिटेबल ट्रस्ट के नवनिर्वाचित चेयरमैन दीपक प्रजापत ने अपने वक्तव्य में सामाजिक कार्यों में नवाचार लाते हुए ट्रस्ट को नई बुलंदियों तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। अंत में निवर्तमान अध्यक्ष सीए गौतम सुखलेचा ने अपने कार्यकाल के दौरान सभी सदस्यों के सहयोग एवं स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।

#Udaipur #RajasthanNews #UdaipurNews #TaxBar #GSTIndia #IncomeTax #CAIndia #ProfessionalNews #UdaipurUpdates #RajasthanProfessionals
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal