उदयपुर के थोक भण्डार महाप्रबंधक राज्य स्तर पर सम्मानित
Udaipur Times, Udaipur News, 2 जुलाई 2026। सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर सहकार सप्ताह के तहत राजस्थान विधानसभा के कंस्टीटयूशन क्लब में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में उदयपुर सहकारी उपभोक्ता थोक भंडार के महाप्रबंधक डाॅ. प्रमोद कुमार को विभागीय योजनाओं, गतिविधियों एवं नवाचारों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
डॉ. प्रमोद कुमार के कुशल नेतृत्व में उदयपुर भंडार ने कई अभिनव पहलें की हैं। इनमें कॉप राइड/बाइक ऑन रेंट सेवा का नवाचार प्रमुख है, जिसे आमजन द्वारा सराहा जा रहा है। साथ ही, मिलेट्स आउटलेट के माध्यम से उदयपुर भंडार ने राज्य में सर्वाधिक बिक्री तथा सर्वाधिक आउटलेट संचालित करने के मामले में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इन नवाचारों एवं उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के माध्यम से उदयपुर भंडार ने भारत सरकार के ‘‘सहकार से समृद्धि’’ के संकल्प को धरातल पर साकार करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
महाप्रबंधक डॉ. कुमार ने इस उपलब्धि पर कहा कि यह सम्मान उदयपुर भंडार की सम्पूर्ण टीम के समर्पण, परिश्रम और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। हम सहकारिता के सिद्धांतों को और अधिक सशक्त बनाते हुए नवाचारों के माध्यम से सदस्यों एवं आमजन की सेवा में निरंतर तत्पर रहेंगे।
