Udaipur Local News: जनजाति आश्रम छात्रावासों में विकास के लिए 10.07 करोड़ रुपए मंज़ूर
UdaipurTimes, October 9, 2026 | Udaipur Tribal News: धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत उदयपुर लोकसभा क्षेत्र के 21 जनजाति आश्रम छात्रावासों में विकास के लिए 10.07 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।
सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने बताया कि जनजाति छात्रावास के विकास के लिए मंजूर राशि से उदयपुर जिले में बालक आश्रम छात्रावास, डैया, बालक आश्रम छात्रावास, अम्बासा, बालक आश्रम छात्रावास, माडी, पं.स. फलासिया, बालक आश्रम छात्रावास, नालवा, बालक आश्रम छात्रावास, सरेरा, बालिका आश्रम छात्रावास, कनबई. बालिका आश्रम छात्रावास, सारोली, बालक आश्रम छात्रावास, खेल खेरवाड़ा, बालिका आश्रम छात्रावास, उमरडा, पं.स. गिर्वा, बालक आश्रम छात्रावास, कोजावाडा, बालक आश्रम छात्रावास, पई, बालक आश्रम छात्रावास झामरकोटडा, बालक आश्रम छात्रावास बारापाल, राजकीय जनजाति मॉडल रेजिडेन्शियल स्कूल, टीकली, बालिका आश्रम छात्रावास, पिपलीखेडा, सलूम्बर जिले के बालिका आश्रम छात्रावास कुण, बालिका आश्रम छात्रावास अग्गड, बालक आश्रम छात्रावास, परसाद, डूंगरपुर जिले में बालक आश्रम छात्रावास, रावल, बालक आश्रम छात्रावास, रीछा, प.स. साबला तथा बालक आश्रम छात्रावास, रघुनाथपुरा, प.स. दोवडा में नवीन निर्माण कार्य करवाए जाएंगे।
डॉ रावत ने बताया प्रधानमंत्री ने 2 अक्टूबर, 2024 को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान में 17 संबंधित मंत्रालयों द्वारा कार्यान्वित 25 पहल शामिल हैं और इसका उद्देश्य 5 वर्षों में 30 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 549 जिलों और 2,911 ब्लॉकों में 63,843 गांवों में बुनियादी ढांचे की कमियों को दूर करना, स्वास्थ्य, शिक्षा और आंगनवाड़ी सुविधाओं तक पहुंच में सुधार करना और 5 करोड़ से अधिक आदिवासियों को आजीविका के अवसर प्रदान करना है।
इस मिशन का उद्देश्य चयनित आदिवासी-बहुसंख्यक गांवों (जिनकी आबादी 500 या उससे अधिक हो और कम से कम 50ः आदिवासी निवासी हों) के साथ-साथ आकांक्षी जिलों के उन गांवों में सहायक बुनियादी ढांचे का विकास करना और सामाजिक-आर्थिक स्थितियों में सुधार लाना है, जिनकी आदिवासी आबादी 50 या उससे अधिक हो।