उदयपुर में ट्रांसफार्मर से कॉपर-तेल चोरी का प्रयास पड़ा भारी, करंट लगने से दो युवक गंभीर घायल

सायरा थाना क्षेत्र के तिरोल गांव में चालू बिजली डीपी पर चढ़े दो युवकों को लगा तेज करंट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

 | 
Two youths injured after receiving electric shock during alleged transformer theft attempt in Tirol village, Udaipur district.

उदयपुर 20 मई 2026 -  उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र के तिरोल गांव में बुधवार देर रात बिजली की डीपी से कॉपर और तेल चोरी करने का प्रयास दो युवकों पर भारी पड़ गया।

चालू लाइन पर चढ़े दोनों युवकों को अचानक तेज करन्ट का झटका लगा, जिससे वे नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही की हादसे कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने भी इस मामले में संघ्यान लेते हुए अनुसन्धान शुरू केर दिया है , पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है 

#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #Saira #TirolVillage #ElectricShock #TransformerTheft #CopperTheft #UdaipurBreaking #CrimeNews #ViralVideo #LocalNews #RajasthanPolice #UdaipurUpdates #MewarNews #UdaipurCity #RajasthanBreaking

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News